<
Categories: मनोरंजन

क्या आज जानते हैं कि भोजपुरी पावरस्टार Pawan Singh एक गाने के लिए कितनी फीस लेते हैं?

Pawan Singh Song Fees : भोजपुरी स्टार पवन सिंह एक्टिंग और सिंगिंग में माहिर हैं. क्या आप जानते हैं कि वे एक गाने के लिए कितनी फीस लेते हैं. वो इन दिनों शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आ रहे हैं और फैंस में काफी लोकप्रिय हैं.

Pawan Singh Song Fees : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है. लोगों के बीच इसका क्रेज तेजी से बढ़ रहा है और इसके सितारे भी अब नेशनल लेवल पर पहचान बना रहे हैं.   ऐसे ही एक चर्चित नाम हैं पवन सिंह, जिनकी फैन फॉलोइंग हर दिन के साथ और मजबूत होती जा रही है.

पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा में ‘पावर स्टार’ के नाम से जाना जाता है. अभिनय के साथ-साथ वो एक शानदार सिंगर भी हैं. उनके गाने और फिल्मों को करोड़ों व्यूज मिलते हैं और हर नया प्रोजेक्ट चर्चा में रहता है. मौजूदा समय में वो अमेजन प्राइम के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ी है.

कमाई में सबसे आगे

पवन सिंह न केवल अभिनय और गायकी में दमदार हैं, बल्कि कमाई के मामले में भी उन्होंने इंडस्ट्री के दूसरे सितारों को पीछे छोड़ दिया है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने उनकी फीस को लेकर खुलासा किया. आम्रपाली ने बताया कि पवन सिंह एक गाने में फीचर होने के लिए लगभग 20 लाख रुपये चार्ज करते हैं. ये फीस सिर्फ गाने में नजर आने के लिए होती है, ना कि फिल्म की.

आम्रपाली के मुताबिक, एक गाना तैयार करने में अधिकतम डेढ़ दिन का वक्त लगता है. इसमें एक आधे दिन में गाने की रिकॉर्डिंग होती है और अगले दिन वीडियो शूट किया जाता है. इतनी कम समय में इतनी बड़ी रकम पवन सिंह को मिलना ये दिखाता है कि उनकी मार्केट वैल्यू कितनी मजबूत है.

खेसारी लाल यादव की फीस भी करीब

आम्रपाली ने ये भी बताया कि खेसारी लाल यादव की फीस भी पवन सिंह के आसपास ही है. ऐसे में इन दोनों कलाकारों की कमाई देखकर साफ कहा जा सकता है कि अब ये सितारे फिल्मों की बजाय म्यूजिक वीडियोज को ज्यादा तरजीह देने लगे हैं.

‘राइज एंड फॉल’ शो में पवन सिंह की मौजूदगी ने उनके फैंस को और उत्साहित कर दिया है. शो का कांसेप्ट भी लोगों को पसंद आ रहा है. इससे साफ है कि पवन सिंह सिर्फ एक अभिनेता या गायक नहीं, बल्कि एक ब्रांड बन चुके हैं जो हर प्रोजेक्ट में अपनी छाप छोड़ते हैं.

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST