<

पवन सिंह धमकी मामले में नया ट्विस्ट, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पलटवार, हरि बॉक्सर ने जारी किया ऑडियो मैसेज

Pawan Singh Threat Case: पवन सिंह को मिली धमकी मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पलटवार करते हुए, गैंग से जुड़े हरि बॉक्सर ने ऑडियो मैसेज जारी किया है, जिसमें उसने पवन सिंह पर सनसनीखेज आरोप लगा दिया.

Lawrence Bishnoi Gang Audio on Pawan Singh Threat Case: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह को मिली धमकियों के मामले में एक नया मोड़ आया है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस घटना को लेकर एक ऑडियो मैसेज जारी किया है, जिसमें गैंग ने पवन सिंह पर ही आरोप लगा दिया. यह ऑडियो मैसेज गैंग से जुड़े गैंगस्टर हरि बॉक्सर का है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि इस बार बिश्नोई गैंग के हरि बॉक्सर ने मामले को लेकर कौन सा नया दावा किया है.

गैंगस्टर हरि बॉक्सर के ऑडियो मैसेज में क्या है?

ऑडियो मैसेज में हरि बॉक्सर ने कहा कि गैंग की तरफ से पवन सिंह को कोई कॉल या धमकी नहीं दी गई. उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है कि पवन सिंह सिक्योरिटी पाने के लिए ये दावे कर रहे हों. गैंगस्टर के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग को इस पूरे मामले में बेवजह घसीटा जा रहा है. गैंगस्टर ने यह भी आरोप लगाया कि पवन सिंह उनके खिलाफ झूठे बयान दे रहे हैं और पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है. इसके बावजूद गैंग की तरफ से कोई धमकी नहीं दी गई. उन्होंने दोहराया कि इस मामले में गैंग का कोई हाथ नहीं है. अपने मैसेज में हरि बॉक्सर ने यह भी कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग जो भी करता है, खुलेआम करता है. ऑडियो में उन्होंने यह भी कहा कि वे सलमान खान के साथ काम करने वाले किसी को धमकी नहीं देंगे; बल्कि सीधे AK-47 की गोलियों से मार देंगे.

कब मिली थी एक्टर को धमकी?

बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को 6 दिसंबर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी भरे मैसेज मिले थे. मैसेज में साफ कहा गया था कि उन्हें जो भी कर रहे हैं, उसे बंद कर देना चाहिए और सलमान खान के साथ काम नहीं करना चाहिए. उस समय पवन सिंह मुंबई में थे और बिग बॉस के फिनाले में गेस्ट के तौर पर आने वाले थे.

क्या है पवन सिंह के करीबी सूत्र का कहना?

धमकी मिलने के बाद, पवन सिंह के करीबी एक सूत्र ने बताया कि पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी. सिर्फ अनौपचारिक जानकारी दी गई थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. यह कदम उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उठाया गया था. फिलहाल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस मामले में एक ऑडियो मैसेज जारी किया है. ऑडियो में साफ कहा गया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पवन सिंह को कोई धमकी नहीं दी है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

‘कुछ लोग शो से बाहर नहीं…’, द 50 के बाद भी जारी विवाद, बिना नाम लिए मोनालिसा ने किसे दिया करारा जवाब?

The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…

Last Updated: April 4, 2026 00:09:39 IST

Yuvraj Singh: ‘ऐसे लोगों के साथ बैठना भी मंजूर नहीं’! युवी ने खोला राज, आखिर क्यों कमेंट्री से फेर लिया अपना मुंह?

युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…

Last Updated: April 3, 2026 23:13:32 IST

7:11 Minute Viral Video Fact Check: क्या Marry Umair का वीडियो असली है? क्लिक करने से पहले जान लें सच्चाई

7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर  'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…

Last Updated: April 3, 2026 22:51:31 IST

Delhi Earthquake: क्या आपका घर है सेफ? दिल्ली में भूकंप के लिहाज से सबसे असुरक्षित इलाके कौन-कौन से हैं?

Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…

Last Updated: April 3, 2026 22:41:37 IST

Earthquake in North India: उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दिल्ली से हिमाचल तक हिली धरती

उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…

Last Updated: April 3, 2026 22:47:39 IST

Viral Video: सड़क पर अचानक सैर पर निकला जंगली हाथी: ग्रामीणों का उमड़ा हुजूम, नजारा देख फटी रह गईं सबकी आंखें!

Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…

Last Updated: April 3, 2026 21:21:19 IST