होम / Bhojpuri Actress Nidhi jha : पवन सिंह की लूलिया को हुआ प्यार! इश्क का इजहार कर मचाया धमाल

Bhojpuri Actress Nidhi jha : पवन सिंह की लूलिया को हुआ प्यार! इश्क का इजहार कर मचाया धमाल

Kanchan Rajput • LAST UPDATED : February 10, 2022, 6:21 pm IST

Bhojpuri Actress Nidhi jha

Bhojpuri Actress Nidhi jha : भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस निधि झा को लोगों के बीच लूलिया के नाम से जाना जाता है। उन्होंने पवन सिंह के हिट गाने ‘लूलिया का मांगेले’ (Lulia ka mangele) में काम कर काफी वाहवाही बटोरी है। तभी से वह लूलिया के नाम से मशहूर हो गईं। ऐसे में अब एक्ट्रेस निधि उर्फ लूलिया ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह खुलकर प्यार का इजहार करती नजर आ रही हैं। लेकिन अब ये जानना जरूरी है कि आखिर वो शख्स कौन है जिसे निधि झा खुले आम अपना दिल हार चुकी हैं। तो हम बताते हैं.…

Read More : Monalisa Bold look : मोनालिसा ने प्लांट किया कर्वी फीगर, पति के साथ हॉट पोज़ देकर लगाई आग

लूलिया बन गई गैंगस्टर दुल्हनिया!

बता दें कि अब भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा भी लूलिया से गैंगस्टर दुल्हनिया बन गई हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्म ‘गैंगस्टर दुल्हनिया’ में मुख्य नायिका की भूमिका निभाई। तभी से लूलिया के साथ वह गैंगस्टर दुल्हनिया (gangster Dulhaniya) के नाम से जानी जाने लगी। निधि झा फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने बिजी शेड्यूल्स में से भी समय निकालकर वीडियो फोटोज़ शेयर करना नहीं भूलतीं।

ऐसे में उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें निधि ‘क्योंकि तुमसे इतना प्यार करते हैं सनम…’ गाने पर लिप्सिंक करती नजर आ रही हैं। जिसमें उनके एक्सप्रेसन से पता चलता है कि वो लिप्सिंक के जरिए अपने प्यार का इजहार भी कर रही हैं। वीडियो में उन्होंने रेड कलर का बेहद गॉर्जियस गाउन पहन रखा है। (Bhojpuri Actress Nidhi jha)

एक्टर यश कुमार को दिल हार गई लूलिया

Nidhi jha and Yash kumar

निधि झा के प्यार के इजहार की असलियत उनके द्वारा वीडियो में दिए गए कैप्शन से बयां की जा रही है। उन्होंने अपने वीडियो के कैप्शन में साफ लिखा है कि, ‘हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं..’ मालूम हो कि यह बात उन्होंने अभिनेता यश कुमार मिश्रा के लिए जाहिर की है। यश कुमार और निधि झा की लव स्टोरी इंडस्ट्री में काफी चर्चित है। (Bhojpuri Actress Nidhi jha)

दोनों एक-दूसरे के लिए एक नहीं बल्कि कई मौकों पर अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। इसके अलावा दोनों सोशल मीडिया पर भी साथ नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि निधि झा के इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अगर निधि के काम की बात करें तो वह इन दिनों सभी प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। जिसमें यश कुमार (Yash Kumar) के साथ कई फिल्में भी शामिल हैं। हाल ही में उनकी फिल्म का नया गाना भी खूब वायरल हुआ था।

Bhojpuri Actress Nidhi jha

Read More: Bhojpuri Actress Story : आखिर क्यों? मां से नाराज होकर भूख हड़ताल पर बैठ गईं पूनम दुबे

Read More: Bhojpuri New Holi Song : राकेश मिश्रा का होली सॉन्ग ‘ले लो पुड़िया’ रिलीज

Connect Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.