<
Categories: मनोरंजन

रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का ग्रैंड फिनाले आज पटना में, एक मंच पर दिखेंगे भोजपुरी के बड़े सितारे

Bhojpuri Bawal Grand Finale: जियो हॉटस्टार के शो ‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर पटना में आज शाम 5 बजे खास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसमें भोजपुरी सिनेमा के कई चर्चित सितारों और राजनीतिक जगत से जुड़े नामों के शामिल होने की जानकारी है. पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव शो का हिस्सा हैं. शो 2 अगस्त 2026 से जियो हॉटस्टार और कलर्स पर प्रसारित हो रहा है.

Bhojpuri Bawal Grand Finale: भोजपुरी मनोरंजन जगत के कई बड़े चेहरे आज पटना में एक मंच पर नजर आने वाले हैं. जियो हॉटस्टार के चर्चित शो ‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर पटना में शाम को आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय सितारों के साथ राजनीतिक जगत से जुड़े चेहरे भी शामिल होंगे. शो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव जैसे नाम पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा में हैं.

पटना में सितारों का जमावड़ा

कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इसके अलावा  तेज प्रताप यादव, अभिनेता-सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, अभिनेता-गायक पवन सिंह और अभिनेत्रियां आम्रपाली दुबे व काजल राघवानी के शामिल होने की जानकारी दी गई है. इसका मकसद शो के सितारों को दर्शकों और मीडिया के सामने एक साथ लाना और कार्यक्रम के जरिए उनसे सीधे संवाद का मौका देना है. पटना में इस तरह का आयोजन इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि बिहार और भोजपुरी संस्कृति के बीच गहरा संबंध रहा है. ऐसे में शो के प्रमुख चेहरों की मौजूदगी स्थानीय दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने वाली है.

अपनी असली जिंदगी में दिख रहे सितारे

‘भोजपुरी बवाल’ को पारंपरिक रियलिटी शो के बजाय सेलिब्रिटी फॉलो-रियलिटी फॉर्मेट में पेश किया गया है. इसमें प्रतियोगिता, टास्क और एलिमिनेशन पर ज्यादा जोर नहीं है. इसके बजाय कैमरे सितारों की रोजमर्रा की जिंदगी, बातचीत, परिवार, करियर, रिश्तों, महत्वाकांक्षाओं और निजी अनुभवों के करीब रहते हैं. शो में पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव जैसे चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं. इसका प्रीमियर 2 अगस्त 2026 को जियो हॉटस्टार और कलर्स पर हुआ था.

दर्शकों की नजर आज की शाम पर

पटना के ज्ञान भवन में होने वाले इस कार्यक्रम में शो के अनुभव, भोजपुरी मनोरंजन में हो रहे बदलाव और कलाकारों के सफर से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की उम्मीद है. खास बात यह है कि भोजपुरी जगत के लोकप्रिय चेहरों को एक ही मंच पर देखने का मौका दर्शकों को मिलेगा. पटना में होने वाला यह आयोजन सिर्फ एक प्रचार कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे भोजपुरी मनोरंजन के बदलते डिजिटल दौर और उसके बढ़ते दर्शक वर्ग के संदर्भ में भी देखा जा रहा है

sharma ranjana

Recent Posts

इंफ्लुएंसर के परिजनों पर हमला! अस्पताल में आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग, टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

Loni Hospital Firing: गाजियाबाद के लोनी में एक अस्पताल के बाहर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़…

Last Updated: November 14, 2026 15:52:56 IST

70 नाबालिग लड़कियों का किया यौन शोषण, ब्रिटेन में भारतीय मुस्लिम युवक को मिली 30 साल की सजा; दरिंदगी की कहानी सुन दहल जाएगा दिल

Indian student jailed in UK:ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के स्पेशलिस्ट प्रॉसिक्यूटर मार्टिन मैक्रॉब…

Last Updated: November 14, 2026 15:25:45 IST

10 साल पुराना रिश्ता, दो संदिग्ध मौतें और बंद कार… दिल्ली की इस घटना ने पुलिस को उलझाया, पुराने केस से भी जुड़े तार

Delhi Crime: दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 14, 2026 15:19:57 IST

Caught on Camera: रील शूट करने के लिए पिंजरे से निकाला बाघ, फिर शुरू हुआ खूनी खेल; 19 साल के युवक की दर्दनाक मौत

Pakistan TikTok Video Tiger Attack: मृतक के पिता मुनीर अहमद की ओर से दर्ज कराई…

Last Updated: November 14, 2026 15:01:26 IST

मेरठ मुस्लिम पड़ोसी से शादी करने पर मचा बवाल, परिवार ने दर्ज कराया अपहरण का केस; लड़की ने कहा-मेरे पति…

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में शहाना ने अपने पड़ोसी लक्ष्मण वाल्मीकि से परिवार…

Last Updated: November 14, 2026 14:14:27 IST