Amrapali Dubey Viral Pics: पिंक साड़ी और मिरर वर्क ब्लाउज में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे लगीं बला की खूबसूरत, ट्रेडीशनल आउटफिट के साथ मॉर्डन लुक ने बटोरी तारीफें. जानें क्या है आम्रपाली दुबे इस नए लुक का राज़
आम्रपाली दुबे
Amrapali Dubey Viral Pics: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का पार्टी लुक इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस ने अपने नए देसी लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. आम्रपाली ज्यादातर अपने लुक्स और अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार उनके ट्रेडीशनल अवतार ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. अपने नए लुक में आम्रपाली ग्लैमरस वाइव दे रही हैं. फैन्स को भी एक्ट्रेस का ये पार्टी लुक काफी पसंद आया है, उनके सोशल मीडियो पोस्ट पर जमकर कमेंट्स की बारिश हो रही है. जानें भोजपुरी एक्ट्रेस के नए लुक में क्या है स्पेशल-
हाल ही में आम्रपाली दुबे ने एक इवेंट एटेंड किया, जहां लोगों का ध्यान सिर्फ उनकी खूबसूरती और नए लुक पर टिका रहा. बेबी पिंक कलर साड़ी में आम्रपाली काफी ग्रेसफुल लग रहीं थी. वैसे तो इंस्टाग्राम पर अपने लुक की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इवेंट में चिल करते लुक वायरल हो रहा है. इस लुक में भोजपुरी एक्ट्रेस नेचुरल वाइव्स दे रही हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल अपने नए लुक में आम्रपाली दुबे ने एक पेस्टल पिंक कलर की साड़ी ड्रेप की है, जिसके साथ मिरर वर्क का ब्लाउस पूरे लुक को डिफाइन कर रहा है. आम्रपाली की साड़ी ऑर्गेंजा सिल्क फैब्रिक की है, जो इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं. इस पर लगी यूनिक लेस ने मिरर वर्क के ब्लाउज को प्रॉपर मैचिंग ट्रीटमेंट दिया है.
ज्यादातर बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने लुक को मिनीमल एक्सेसरीज से डिफाइन करती हैं, जबकि आम्रपाली की ज्वेलरी हमेशा चर्चा में रहती है. इस बार भी उन्होंने अपनी पिंक ग्लॉसी आउटफिट के साथ डायमंड और स्टोन वर्क का नेकलेस पहना है, जिसके साथ लॉन्ग मैचिंग ईयरिंग्स भोजपुरी एक्ट्रेस के लुक को खूबसूरती से डिफाइन कर रहे हैं. इतना ही नहीं, आम्रपाली ने अपने इस लुक को एक डायमंड बैंगल्स और रिंग से कंप्लीट किया है.
भोजपुरी एक्ट्रेस ने अपने ट्रेडीशनल लुक के साथ नेचुरली न्यूड मेकअप रखा है, जबकि आम्रपाली का हेयर स्टाइल उनके फेस को कॉम्पिलीमेंट कर रहा है. एक्ट्रेस ने बालों में सॉफ्ट कलर्स भी कराए हैं, जो मॉर्डन वाइव दे हे हैं, जबकि ग्रे कॉन्टेक्स लेंस उनकी गहरी आंखों के साथ पूरे लुक को डिफाइन कर रहे हैं. इस पार्टी में लोगों ने आम्रपाली के साथ जमकर फोजोज क्लिक कराई और उनकी तारीफ की.
IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…
Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…
IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…
युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…
Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…