होम / Bhojpuri Star Khesari Lal Yadav : खेसारी लाल और एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता ने भोजपुरी गाने 'देवरा डाले दलानी में' पर शेयर किया डांस वीडियो

Bhojpuri Star Khesari Lal Yadav : खेसारी लाल और एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता ने भोजपुरी गाने 'देवरा डाले दलानी में' पर शेयर किया डांस वीडियो

Kanchan Rajput • LAST UPDATED : February 16, 2022, 8:05 pm IST

Bhojpuri Star Khesari Lal Yadav

Bhojpuri Star Khesari Lal Yadav : होली का त्यौहार आने ही वाला है ऐसे में भोजपुरी मेगा स्टार खेसारी लाल यादव के भोजपुरी होली गाने लगातार यूट्यूब पर रिलीज हो रहे हैं और इन गानों ने यूट्यूब पर होली का माहौल बना दिया है। खेसारी लाल यादव इस वजह से अपने होली गानों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। होली से ठीक पहले खेसारी लाल के गाने ने माहौल को रंगीन कर दिया है। खेसारी लाल के लगातार रिलीज हो रहे भोजपुरी होली गाने पर कई रील वीडियोज बन रहे हैं।

Read More : Bhojpuri Song Jija ke Bhai : रितेश पांडे का नया भोजपुरी गाना ‘जीजा के भाई’ रिलीज होते ही पॉपुलर हो गया

इस कड़ी में खुद खेसारी लाल यादव भी शामिल हुए और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर होली के गाने ‘देवरा डाले दलानी में’ पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में खेसारी के साथ रक्षा गुप्ता नजर आ रही हैं, दोनों के डांस मूव्स कातिलना हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

भोजपुरी गाना ‘देवरा डाले दलानी में’ पर खेसारी लाल के इस डांस वीडियो में उनके साथ एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता स्टेप से स्टेप मिलाती नजर आ रही है। इस वीडियो में रक्षा ने पीले कलर की ड्रेस और काला चश्मा पहना हुआ है। वहीं खेसारी लाल इस वीडियो में सामान्य ड्रेस में ही हैं। खेसारी लाल यादव के फैंस उनकी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। (Bhojpuri Star Khesari Lal Yadav)

खेसारी लाल यादव ने इस वीडियो को एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता को भी टैग किया है। खेसारी लाल और रक्षा गुप्ता के इस इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो को 61 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और लोग इसे अभी भी खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो में दोनों की जोड़ी की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Khesari Lal Yadav
Khesari Lal Yadav

खेसारी के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की संख्या 1.8 मिलियन से ज्यादा है इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दर्शक खेसारी लाल यादव के कितने बड़े दीवाने हैं। अक्षरा सिंह के साथ ही खेसारी लाल यादव का एक भोजपुरी होली गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है इसकी घोषणा भी खेसारी लाल ने अपने इंस्टाग्राम से की है इस गाने के रिलीज का इंतजार भी उनके चाहनेवाले कर रहे हैं। (Bhojpuri Star Khesari Lal Yadav)

अगर खेसारी लाल यादव के इस ऑरिजनल वीडियो की बात की जाए तो भोजपुरी गाना ‘देवरा डाले दलानी में’ ने यूट्यूब पर बवाल मचा रखा है। इस गाने के वीडियो को अभी तक 2,738,706 से भी ज्यादा व्यूज मिलने के साथ इसे 127K से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं। लोगों ने इस गाने पर जमकर प्यार लुटाया है। गाने को खेसारी लाल यादव ने ही अपनी आवाज से सजाया है इसके बोल पवन पांडे ने लिखे है और म्यूजिक दीपक दिलकश ने दिया।

Bhojpuri Star Khesari Lal Yadav

Read More : Pawan Singh And Sapna Choudhary : भोजपुरी के स्टार पवन सिंह और हरियाणा की डांसर सपना चौधरी एक ही मंच पर नजर आएंगे

Read More : Bappi Lahiri Passes Away : भोजपुरी स्टार्स ने सोशल मीडिया पर बप्पी लाहिड़ी के निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी

Connect Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT