होम / Bhojpuri Song Jija ke Bhai : रितेश पांडे का नया भोजपुरी गाना 'जीजा के भाई' रिलीज होते ही पॉपुलर हो गया

Bhojpuri Song Jija ke Bhai : रितेश पांडे का नया भोजपुरी गाना 'जीजा के भाई' रिलीज होते ही पॉपुलर हो गया

Kanchan Rajput • LAST UPDATED : February 16, 2022, 6:40 pm IST

Bhojpuri Song Jija ke Bhai

Bhojpuri Song Jija ke Bhai : भोजपुरी में इन दिनों होली के गाने हर दिन रिलीज हो रहे हैं। होली के एक महीने पहले से ही सितारों ने पूरे माहौल को रंगीन कर दिया है। उनके वीडियो सॉन्ग को हर कोई पसंद कर रहा है। इसी कड़ी में अब रितेश पांडे का नया गाना ‘जीजा के भाई’ रिलीज होते ही पॉपुलर हो गया है। इसमें वो अपने ऑनस्क्रीन भाई की ऑनस्क्रीन साली के साथ जमकर होली खेल रहे हैं और रंगों के बीच एक्ट्रेस सनी सिंह अपने झटकों से लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं। दोनों की कमाल की केमिस्ट्री है।

Read More : Pawan Singh And Sapna Choudhary : भोजपुरी के स्टार पवन सिंह और हरियाणा की डांसर सपना चौधरी एक ही मंच पर नजर आएंगे

भोजपुरी गाना ‘जीजा के भाई’ (Jija ke Bhai) के वीडियो को जीएमजे-ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन-भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। इस गाने के वीडियो में देखने को मिल रहा है कि वो एक्ट्रेस सनी सिंह के साथ जमकर गुलाल उड़ा रहे हैं और रंगों के बीच जमकर डांस कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने इसमें एक्टर के भाई की साली का रोल प्ले किया है। जब रितेश सनी को परेशान कर रहे होते हैं तो वो उन्हें छेड़ने से मना करते हैं लेकिन एक्टर मानते नहीं हैं और बार-बार उनको होली खेलने के लिए मजबूर कर रहे हैं। गाने के वीडियो में पूरा रंगीन माहौल है। चारों तरफ सभी खूब गुलाल उड़ा रहे हैं। (Bhojpuri Song Jija ke Bhai )

song 'Jija Ke Bhai'
song ‘Jija Ke Bhai’

गाने के वीडियो में जहां रितेश पांडे देसी अंदाज के कुर्ता पायजामा और गमछा में नजर आ रहे हैं तो वहीं एक्ट्रेस सनी सिंह वेस्टर्न अंदाज में नजर आ रही हैं। दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है और साथ में जीजा साली की नोकझोंक देखी जा सकता है। वीडियो का डायरेक्शन भी कमाल का है। दोनों कलाकार को स्क्रीन पर बराबर की जगह दी गई है। आपको बता दें कि इनके वीडियो को एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और दस हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। (Bhojpuri Song Jija ke Bhai )

अगर भोजपुरी सॉन्ग ‘जीजा के भाई’ के मेकिंग की बात की जाए तो इसे रितेश पांडे और शिल्पी राज ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है। शिल्पी राज इन दिनों भोजपुरी में अपनी आवाज के दम पर राज कर रही हैं। इसके वीडियो को सनी सिंह पर फिल्माया गया है। लिरिक्स प्रकाश परदेसी ने लिखा है और म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा हैं। वीडियो का निर्देशन लवकेश विश्वकर्मा ने किया है। कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं। परिकल्पना छोटन पांडे की है। राजकुमार सिंह ने प्रोड्यूस किया है।

Bhojpuri Song Jija ke Bhai

Read More : Bappi Lahiri Passes Away : भोजपुरी स्टार्स ने सोशल मीडिया पर बप्पी लाहिड़ी के निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी

Read More : Sapna Choudhary Bindani Song : सपना चौधरी का नया हरियाणवी गाना ‘बींदणी’ रिलीज हो गया है

Connect Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

HD Revanna Arrested: एचडी रेवन्ना को 8 मई तक एसआईटी की हिरासत में भेजा गया, लगाया राजनीतिक साजिश का आरोप -India News
Kerala: लड़की के प्रेग्नेंट होने की नहीं थी किसी को खबर, हॉस्टल के बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म-Indianews
ISKCON के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी का 80 वर्ष की आयु में निधन, पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक- Indianews
Lok Sabha Polls 2024: तीसरे चरण का थमा चुनाव प्रचार, इन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला -India News
Delhi: जामिया मिलिया इस्लामिया की नर्सिंग छात्र ने दिल्ली में फ्लाईओवर से लगाई छलांग, वजह अभी साफ नहीं- Indianews
America: कैलिफोर्निया में हाई-स्पीड रेल पुल बनने में लगे 9 साल, लोगों ने उड़ाया मजाक, लागत सुन उड़ जाएंंगे होश- Indianews
Putin New Term: पुतिन शुरू करेंगे अपना नया कार्यकाल, रूस में शुरू होगा शक्ति का नया युग -India News
ADVERTISEMENT