Bhojpuri Vulgur Song List: भोजपुरी इंडस्ट्री के कई गाने अपनी धुन से ज्यादा बोल्ड बोल और वीडियो की वजह से चर्चा में रहे हैं. पवन सिंह, खेसारी लाल और निरहुआ जैसे सितारों के ऐसे गाने खूब वायरल हुए.
भोजपुरी के इन 6 गानों ने मचा दिया था बवाल
Bhojpuri Vulgur Song List: भोजपुरी इंडस्ट्री का नाम आते ही गाने और फिल्मों की चर्चा शुरू हो जाती है. कभी यहां के गाने सुपरहिट होकर धूम मचाते हैं, तो कभी अपने बोल और वीडियो की वजह से विवादों में आ जाते हैं. कुछ गानों को लेकर तो सोशल मीडिया पर भी खूब हंगामा देखने को मिला है. पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव निरहुआ और अरविंद अकेला कल्लू जैसे कई बड़े सितारे एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग में भी अपना जलवा दिखाते हैं. लेकिन इनके कुछ गाने ऐसे भी हैं, जिनके बोल और वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया. कहीं बोल जरूरत से ज्यादा बोल्ड नजर आए, तो कहीं वीडियो को लेकर सवाल उठे.
आज हम आपको भोजपुरी के ऐसे ही 6 गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी अश्लीलता और विवादित कंटेंट की वजह से खूब चर्चा में रहे. इन गानों के बोल सुनकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर मनोरंजन की सीमा कहां तक होनी चाहिए.
पवन सिंह और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया ‘राते दिया बुता के’ भोजपुरी फिल्म ‘सत्या’ का गाना है. रिलीज होते ही यह गाना काफी वायरल हो गया था. गाने में पवन और आम्रपाली की जोड़ी, डांस और बोल्ड अंदाज ने इसे खूब सुर्खियां दिलाईं.
‘भोजपुरिया राजा’ फिल्म का गाना ‘छलकता हमरो जवनिया’ पवन सिंह और काजल राघवानी पर फिल्माया गया है. गाने में दोनों के बीच जबरदस्त रोमांस देखने को मिला था. इसके बोल और वीडियो की वजह से यह गाना काफी चर्चा में रहा और खूब लोकप्रिय हुआ.
रवि किशन और नगमा की फिल्म ‘पंडित जी बताईं ना बियाह कब होई’ का गाना ‘लहंगा उठा देब रिमोट से’ अपने नाम की वजह से ही काफी बोल्ड लगता है. गाने में भी कई ऐसे सीन हैं, जिन्हें लेकर उस समय खूब चर्चा हुई थी.
अरविंद अकेला कल्लू का ‘चोलिया के हूक राजा जी’ भी अपने बोल और डांस की वजह से काफी चर्चा में रहा है. गाने का अंदाज काफी बोल्ड है और रिलीज के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब बातें हुई थीं.
पवन सिंह का ‘लॉलीपॉप लागेलू’ भोजपुरी के सबसे मशहूर गानों में से एक है. इसके बोल, धुन और डांस ने इसे जबरदस्त हिट बना दिया. यह गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि भोजपुरी के बाहर भी लोग इसे खूब सुनते और पसंद करते हैं.
‘मीठा-मीठा बथे कमरिया’ भी भोजपुरी के चर्चित गानों में शामिल है. गाने में बोल्ड अंदाज और डांस देखने को मिलता है. यही वजह है कि रिलीज के बाद यह गाना काफी चर्चा में रहा और भोजपुरी म्यूजिक के फैंस के बीच खूब पसंद किया गया.
Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…
नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…
नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…
UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…
Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…
Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में दो चोर चोरी करने के लिए एटीएम में घुसे…