<
Categories: भोजपुरी

Marad Chhakka Milal Ba: भोजपुरी इंडस्ट्री ने फिर पार की मर्यादा! रिलीज होते ही चर्चा में आया गोल्डी यादव का ये नया गाना

भोजपुरी इंडस्ट्री में 'मरद छक्का मिलल बा' गाने ने क्यों छेड़ी नई बहस? क्या व्यूज के लिए गिरता जा रहा है संगीत का स्तर? जानिए इस वायरल गाने के पीछे का पूरा सच.

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों ‘व्यूज’ की अंधी दौड़ में भाषाई गरिमा को ताक पर रख दिया गया है। हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘मरद छक्का मिलल बा’ इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है. SFC म्यूजिक पर रिलीज यह गाना द्विअर्थी (Double Meaning) बोलों के कारण चर्चा में है। भोजपुरी इंडस्ट्री में मनोरंजन के नाम पर किसी की शारीरिक अक्षमता का उपहास उड़ाना और फूहड़ शब्दों का सहारा लेना अब एक ट्रेंड बन चुका है और यह एकमात्र उदाहरण नहीं है हम आपके सामने ऐसे कई उदाहरण पेश कर सकते हैं और हैरत की बात यह है कि ऐसे गानों को समाज में बड़े चाव से सुना जा रहा है, क्योंकि इस गाने के रिलीज होते हुए व्यूज मिलियन में पहुंच गए. जो न केवल हमारी समृद्ध संस्कृति को धूमिल कर रहे हैं बल्कि नई पीढ़ी को भी गलत संदेश दे रहे हैं. यह संगीत की प्रगति नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पतन है.

गोल्डी यादव ने गाया है गाना

इस गाने में रिया प्रजापति और शिवम यादव की जोड़ी है. रिया प्रजापति अपने एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स हैं, वहीं शिवम यादव भी एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभा रहे हैं. इस गाने को भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है. गाने के बोल गौतम राय ने लिखे हैं. जिसमें लड़की कहती है कि मेरा पति छक्का (ट्रांसजेंडर) मिला है. अभिराम पांडे ने संगीत दिया है. इस गाने को दिनेश दिलावर और डी.के. सिंह ने डायरेक्ट किया है. कोरियोग्राफर रोबोट (संदीप) ने डांस स्टेप्स तैयार किया है. 

भोजपुरी इंडस्ट्री ने की फुहड़ता की सीमा पार?

यह पहली बार नहीं है जब भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री अपनी मर्यादा को लेकर कटघरे में खड़ी है. समय-समय पर ऐसे गानों को लेकर गंभीर सवाल उठते रहे हैं. इससे पहले भी ‘पांडे जी का बेटा हूं’, ‘हैलो कौन’ के कुछ विवादित वर्जन या ‘राते दिया बुताके’ जैसे गानों ने अपनी द्विअर्थी शब्दावली के कारण खूब सुर्खियां बटोरीं और आलोचना झेली.

पहले के भोजपुरी गीत में थी मिठास

यदि हम आज के दौर की तुलना पुराने भोजपुरी संगीत से करें, तो एक गहरा अंतर साफ नजर आता है। एक दौर था जब भोजपुरी संगीत का अर्थ पद्मश्री शारदा सिन्हा के सुरीले लोकगीत, महेंद्र मिसिर की पूरबी और भिखारी ठाकुर के सामाजिक संदेशों से सराबोर ‘बिदेसिया’ नाटक हुआ करते थे। उस समय के गानों में ‘प्रीत’, ‘मजाक’ और ‘देवर-भाभी के रिश्तों’ में एक मिठास और शालीनता होती थी. लोकगीतों में खेतों की खुशबू और मिट्टी का सोंधापन होता था न कि आज जैसा मशीनी शोर और भद्दे इशारे.

आज ‘व्यूज’ और ‘वायरल’ होने की होड़ ने भोजपुरी की उस समृद्ध विरासत को ‘सस्ते मसाले’ में तब्दील कर दिया है। सवाल यह नहीं है कि लोग क्या देख रहे हैं, सवाल यह है कि कलाकार अपनी संस्कृति को किस दिशा में ले जा रहे हैं. यदि समय रहते इस भाषाई पतन को नहीं रोका गया, तो भोजपुरी की पहचान केवल विवादों तक ही सीमित रह जाएगी.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

फूल बेचने वाले बच्चे ने राहुल गांधी से की अंग्रेजी में बात, कांग्रेस नेता हुए इंप्रेस, वीडियो वायरल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें…

Last Updated: April 10, 2026 22:26:29 IST

Cholesterol Levels: कोलेस्ट्रॉल को लेकर बदले नियम, कितना होना चाहिए नॉर्मल लेवल, किस उम्र में जरूरी है टेस्ट?

Cholesterol Levels: शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से दिल का दौरा पड़ने का खतरा…

Last Updated: April 10, 2026 22:12:28 IST

बिहार में कानून-व्यवस्था पर बड़ा बदलाव, 32 IPS अधिकारी को मिली नई कमान; नोट करें अपने जिलें का प्रभारी

Bihar IPS Transfer: DGP विनय कुमार ने राज्य में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के…

Last Updated: April 10, 2026 22:07:28 IST

Bihar: ‘इसको लेकर चलिए माध*** को’, आरा के गालीबाज टीटी का वीडियो वायरल, गाली सुन कान से निकलेंगे खून!

Bihar Latest News: बिहार के आरा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत एक टीटी का वीडियो सोशल…

Last Updated: April 10, 2026 22:10:00 IST

बोरवेल में फंसा था मासूम, 23 घंटे बाद जब निकला तो… उज्जैन में रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भागीरथ की मौत

Ujjain Child Borewell Rescue: उज्जैन के एक गांव में गुरुवार शाम को बोरवेल में गिरे…

Last Updated: April 10, 2026 22:21:43 IST

कढ़ाई पनीर और मंचूरियन खाने से युवक की मौत! बाहर का खाना खाते समय बरतें सावधानियां

गर्मी के मौसम में खाने की चीजों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है. बिहार…

Last Updated: April 10, 2026 21:26:31 IST