<
Categories: भोजपुरी

Bhojpuri Song Rangbaaz: चुनाव में हारने के बाद ‘रंगबाज’ बने खेसारी लाल यादव, प्रियंका राय के साथ उड़ाया गर्दा

Bhojpuri Song Rangbaaz: भोजपुर के दिग्गज एक्टर-सिंगर खेसारी लाल यादव का सॉन्ग 'रंगबाज' रिलीज होने के साथ ही धमाका कर गया. इसने व्यूज के रिकॉर्ड तोड़ डाले.

Bhojpuri Song Rangbaaz: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव लगातार चर्चा में रहते हैं. कभी काजल राघवानी के साथ रिश्तों को लेकर तो कभी अन्य एक्ट्रेस के साथ विवादों को लेकर है. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में खेसारी लाल यादव ने राष्ट्रीय जनता दल की ओर से छपरा सीट से चुनाव भी लड़ा था, लेकिन कड़ी टक्कर देने के बाद उन्हें हार मिली. एक बार फिर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव चर्चा में हैं. दरअसल, भोजपुरी सिनेमा के चर्चित एक्टर-सिंगर में से एक खेसारी लाल यादव का पिछले दिन रिलीज सॉन्ग ‘रंगबाज’ सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है. खबर के मुताबिक, ‘रंगबाज’ सॉन्ग ने सिर्फ 12 घंटे के भीतर ही 1 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री के जानाकारों की मानें तो खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘Rangbaaz’ आते ही यूट्यूब पर वायरल हो गया. ‘Rangbaaz’ में खेसारी लाल यादव के साथ प्रियंका राय की जोड़ी है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

12 घंटे में ही मिल गए 1 मिलियन व्यूज

खेसारी लाल यादव ने खुद पोस्ट करके इंस्टाग्राम पर गाने के बारे में जानकारी दी है. पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- ‘हमारा गाना ‘रंगबाज’ ट्रेंड कर रहा है.’ उन्होंने इसमें आगे जानकारी दी कि यह गाने को सिर्फ 12 घंटे में ही 1 मिलियन व्यूज मिले हैं. इसके बाद खेसारी लाल यादव और उनके फैन्स बहुत ही खुश हैं. बताया जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद खुद खेसारी लाल यादव और उनके फैन्स काफी दुखी थे, लेकिन इस गीत की कामयाबी और लोकप्रियता ने सबको खुश कर दिया है.

शिल्पी राज के साथ गीत गाया है खेसारी लाल यादव ने

एक्टर-डांसर और सिंगर खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सिनेमा की मशहूर गायिका शिल्पी राज के साथ मिलकर यह गाना तैयार किया है. गीत लिखे हैं कृष्णा बेदर्दी ने, जबकि इसका संगीत तैयार किया है- आर्या शर्मा ने. ‘रंगबाज’ गाने की धुन और खेसारी-शिल्पा की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. फैन्स इस गीत के कसीदे पढ़ रहे हैं. यहां पर फैन्स यह भी जान लें कि खेसारी लाल यादव ने गाना तो गाया है शिल्पी राज के साथ लेकिन उनके साथ डांस करती नजर आ रही हैं- प्रियंका राय.

खेसारी की फिल्म ‘अग्निपरीक्षा’ रिलीज के लिए तैयार

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो खेसारी लाल यादव के कई गाने पाइपलाइन में हैं, जबकि कई फिल्में रिलीज की तैयारी में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खेसारी लाल यादव की अपकमिंग फिल्म ‘अग्निपरीक्षा’ रिलीज के लिए तैयार है. यहां तक कि फिल्म के कुछ गाने रिलीज हो चुके हैं और फैन्स को पसंद भी आ रहे हैं. खेसारी लाल यादव के साथ इस ‘अग्निपरीक्षा’ फिल्म में आकांक्षा पुरी और नीलम गिरी भी नजर आएगी. सुशील सिंह, प्रकाश जैश और विनोद मिश्रा भी फिल्म में अहम हिस्सा होंगे.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

India’s Got Latent: कौन हैं ‘ओडी जी’? PM मोदी की ऐसी मिमिक्री रातों-रात छा गया यूपी का लड़का; जानें राहिल की कहानी

India’s Got Latent: प्रतापगढ़ के राहिल उर्फ 'ओडी जी' ने समय रैना के शो India’s…

Last Updated: October 26, 2026 14:47:53 IST

Bhuvneshwar Kumar के समर्थन में उतरे Morne Morkel, बताया टीम इंडिया का खास प्लान

Bhuvneshwar Kumar News: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मैचों में महंगे साबित हुए भुवनेश्वर…

Last Updated: October 26, 2026 14:47:28 IST

Karwa Chauth 2026: पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत? पूजा की ये जरूरी चीजें अभी कर लें तैयार

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए…

Last Updated: October 26, 2026 14:26:30 IST

शाहनवाज हुसैन की बहू कौन हैं? जिनकी खूबसूरती देख दंग रह गए लोग; शादी में जुटे बड़े-बड़े दिग्गज

Who is Shahnawaz Hussain daughter-in-law: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के बेटे…

Last Updated: October 26, 2026 13:46:49 IST

Bettiah Viral Video: आधी रात पलंग के नीचे प्रेमिका के साथ…फिर वार्ड सदस्य की हुई ऐसी कुटाई; Video ने मचाया बवाल

Bettiah Viral Video: बिहार के बेतिया में आधी रात महिला के घर पहुंचे वार्ड सदस्य…

Last Updated: October 26, 2026 13:23:58 IST