Kerala Election Results : तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उम्दा प्रदर्शन किया है. वहीं, BJP से चुनाव लड़ रहीं सोनिया गांधी को मुन्नार के स्थानीय निकाय चुनावों में हार मिली है.
Kerala Election Results
Kerala Election Results: केरल स्थानीय निकाय चुनाव के परिणामों ने सबके हैरान कर दिया है. नतीजों में कांग्रेस के यूडीएफ ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है, जबकि लेफ्ट के एलडीएफ को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के लिए जहां खुशी की बात है तो वाम दलों वाले सत्ताधारी एलडीएफ गठबंधन को केरल स्थानीय चुनाव में झटका लगा है, क्योंकि वह दूसरे नंबर पर खिसक गई है. UDF-LDF के इतर भारतीय जनता पार्टी के लिए ये रिजल्ट चौंकाने वाले रहे हैं. गौरतलब है कि केरल के 6 नगर निगम, 14 जिला पंचायत, 87 नगर पालिका, 152 ब्लॉक पंचायत और 941 ग्राम पंचायत के लिए चुनाव हुए थे. राज्य के 244 केंद्रों और 14 जिला कलेक्ट्रेट में वोटों की गिनती हुई.
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई में NDA ने बड़ी जीत दर्ज की है. NDA गठबंधन को कुल 50 सीटों पर जीत मिली है, जबकि एलडीएफ ने 29 और कांग्रेस के यूडीएफ सिर्फ 19 सीटों पर जीत मिली है. वहीं, अन्य ने दो सीटें जीती हैं. 101 वार्डों वाले तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बहुमत का आंकड़ा 52 है. भाजपा इस चुनाव में पिछले 10 वर्षों से केरल की राजधानी के शहरी निकाय में सत्ता हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही थी, यह सपना अब पूरा होता नजर आ रहा है. 50 सीटों पर जीत के बाद वह अन्य दलों के सहयोग से सत्ता पर काबिज हो सकती है.
केरल निकाय चुनाव के नतीजे हैरान कर रहे हैं. इन निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने चौंकाने वाला प्रदर्शन किया है. NDA ने तिरुवनंतपुरम सहित कई जिला पंचायतों में जीत दर्ज की है. इससे भाजपा खुश है. यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी शुभकामनाएं दी हैं. अपने नाम की वजह से मशहूर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रही सोनिया गांधी को मुन्नार के स्थानीय निकाय चुनावों में हार मिली है. वार्ड 16 से भाजपा की उम्मीदवार सोनिया गांधी को एलडीएफ की उम्मीदवार वलारमती से हार का सामना करना पड़ा. 34 वर्षीय सोनिया गांधी ने नल्लाथन्नी वार्ड से चुनाव लड़ा. सोनिया गांधी वरिष्ठ कांग्रेस नेता दुरैराज की बेटी हैं. दुरैराज ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के प्रति अपने प्रेम के कारण उस समय अपनी बेटी का नाम यह रखा था. सोनिया गांधी भाजपा पंचायत महासचिव सुभाष से शादी करने के बाद भाजपा में शामिल हुई थीं.
Who is Shahnawaz Hussain daughter-in-law: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के बेटे…
Bettiah Viral Video: बिहार के बेतिया में आधी रात महिला के घर पहुंचे वार्ड सदस्य…
Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…
Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…
DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…
वडोदरा (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: वडोदरा स्थित पारूल विश्वविद्यालय के आठ शोधकर्ताओं को विश्व के…