आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में गूगल ने एक और बड़ा कदम रखते हुए Disco नाम का एक नया AI-पावर्ड ब्राउज़र (AI Powered Browser) सभी के सामने पेश किया है. यह ब्राउज़र पारंपरिक वेब ब्राउजिंग (Web Browsing) के कॉन्सेप्ट से कहीं आगे निकल जाता है.
What is Google Disco and how it works
What is Google Disco and how it works: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में गूगल ने एक और बड़ा कदम रखते हुए Disco नाम का एक नया AI-पावर्ड ब्राउज़र (AI Powered Browser) सभी के सामने पेश किया है. यह ब्राउज़र पारंपरिक वेब ब्राउजिंग (Web Browsing) के कॉन्सेप्ट से कहीं आगे निकल जाता है. हाल ही में लॉन्य हुए इस नए टूल ने सभी को हैरान कर दिया है, आखिर क्या है यह Google Disco जिसने एक बार फिर से टेक की दुनिया में सभी को किया हैरान.
दरअसल, गूगल ने यह दावा करते हुए कहा कि Gemini 3 से संचालित यह Disco ब्राउज़र, यूज़र के सवालों और उनके प्रॉम्प्ट्स को सीधे कस्टम एप्लीकेशन में बदलकर ब्राउजिंग और ऐप-बिल्डिंग के अनुभव को एक साथ जोड़ने का काम करता है, इसके साथ ही यह यूज़र्स को उनकी जरूरतों के हिसाब से पर्सनलाइज्ड और स्मार्ट डिजिटल एक्सपीरियंस देने में भी बेहद ही मददगार साबित है. इसे आने वाले भविष्य में इंटरनेट इस्तेमाल करने का तरीका पूरी तरह से बदल सकता है.
Disco की खास विशेषता इसका GenTabs नाम का टूल है, जो इसे बाकी टूल से बेहद ही अलग बनाने में साबित करता है. यह टूल यूज़र से एक सवाल या प्रॉम्प्ट इनपुट के रूप में लेता है और फिर इसके बाद, GenTabs उस विषय से जुड़े हुए टैब खोलता है और यूज़र के उद्देश्य के लिए तुरंत एक कस्टम ऐप को पूरी तरह से तैयार कर देता है. उदाहरण के लिए, अगर यूज़र Disco से कहीं घूमने जाने के लिए सुझाव मांगता है, तो यह तुरंत एक ट्रिप प्लानर ऐप को तैयार कर दे देता है. तो वहीं, दूसरी तरफ यह छात्रों के लिए भी बेहद ही मददगार साबित है, GenTabs किसी विषय की जानकारी को विज़ुअलाइज करने वाला एक ऐप बना सकता है, जिससे उन्हें कॉन्सेप्ट को समझने में छात्रों को काफी ज्यादा सहायता भी मिल सकती है.
लेकिन, ChatGPT और Gemini जैसे AI चैटबॉट्स भी कुछ हद तक यही काम करते हैं, लेकिन Google Disco की जो बात खास बनाती है, वह है इसका पर्सनलाइज्ड अनुभव. Disco, Gemini 3 का इस्तेमाल करके आपके ब्राउज़र और चैट हिस्ट्री से जानकारी लेता है और पूरी तरह से कस्टमाइज़्ड ऐप बनाकर आपके सामने पेश कर देता है. तो वहीं, दूसरी तरफ ऐप बनने के बाद इसे सामान्य बातचीत का इस्तेमाल करके पहले से और भी बेहतर बनाया जा सकता है. इसके अलावा एक और खास बात यह है कि GenTabs जानकारी के सोर्स का लिंक भी यूज़र को प्रदान करने का काम करता है.
हालाँकि वर्तमान में, जो लोग Disco को आज़माना चाहते हैं, उन्हें Google Labs पेज पर वेटलिस्ट में शामिल होना होगा. यह अभी केवल macOS पर उपलब्ध है, और आम यूज़र्स के लिए इसकी उपलब्धता की तारीख फिलहाल, साफ नहीं की गई है.
Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…
Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…
Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…
Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…
Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…