<
Categories: मनोरंजन

अभिनेता राजपाल यादव जाएंगे जेल! दिल्ली हाईकोर्ट ने आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, जानें- किस मामले में फंसे?

Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अब 4 फरवरी की तारीख तक पुलिस या जेल अधिकारियों के पास पहुंचना होगा.  अगर वे ऐसा नहीं करते है, तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है.  यह मामला दिखाता है कि चेक बाउंस को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है, चाहे व्यक्ति कितना भी बड़ा सेलिब्रिटी क्यों न हो.

Cheque Bounce Case: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजपाल यादव की मुश्किलें अब बहुत बढ़ गई है.  दिल्ली हाई कोर्ट ने एक पुराने चेक बाउंस मामले में कड़ा फैसला सुनाते हुए उन्हें आदेश दिया है कि वे 4 फरवरी तक हर हाल में जेल अधिकारियों के सामने जाकर खुद को कानून के हवाले कर दें (सरेंडर कर दें). यह खबर मनोरंजन जगत और उनके फैंस के लिए काफी चौंकाने वाली है.
यह पूरी कहानी साल 2010 के आसपास शुरू हुई थी. एक्टर राजपाल यादव ने अपनी एक फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए ‘मुरली प्रोजेक्ट्स’ नाम की एक कंपनी से करीब 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था.  नियम के मुताबिक उन्हें यह पैसा वापस करना था, लेकिन जब उन्होंने पैसे चुकाने के लिए चेक दिए, तो वे बैंक में बाउंस हो गए . इसके बाद कंपनी ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.
अदालत इस बात से नाराज है कि राजपाल यादव को पैसे चुकाने के लिए बहुत समय दिया गया था.  कोर्ट ने कई बार उनके प्रति नरमी दिखाई और उन्हें किस्तों में पैसा भरने का मौका दिया.  दोनों पक्षों के बीच ‘सेटलमेंट’ (आपसी समझौता) भी हुआ था, जहां राजपाल ने वादा किया था कि वे सारा पैसा लौटा देंगे.  लेकिन राजपाल यादव ने बार-बार अदालत को दिए अपने भरोसे को तोड़ा और तय रकम जमा नहीं की.
इस मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा ने राजपाल यादव के व्यवहार पर गहरी नाराजगी जताई.  उन्होंने कहा कि एक जाने-माने अभिनेता होने के नाते उन्हें कानून का सम्मान करना चाहिए था, लेकिन उनका रवैया बहुत ही निंदनीय (बेहद खराब) रहा है.  कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि किसी को भी कानून के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जा सकती.  अदालत के मुताबिक, राजपाल ने बार-बार दिए गए मौकों का फायदा नहीं उठाया, इसलिए अब उनके पास जेल जाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है.
Mansi Sharma

Recent Posts

Guwahati firing: गुवाहाटी में होटल के अंदर खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग 4 लोगों की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…

Last Updated: October 26, 2026 23:35:44 IST

कोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत से सनसनी, कोई JEE तो कोई NEET की कर रहा था तैयारी

Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…

Last Updated: October 26, 2026 23:06:05 IST

Supaul murder case: इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद तलाक पर ठनी, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…

Last Updated: October 26, 2026 22:55:07 IST

राजस्थान हाई कोर्ट में प्रेम विवाह केस के बाद हड़कंप, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, बालकनी से लटका युवक

Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…

Last Updated: October 26, 2026 22:36:34 IST

यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, निर्दोष ने जेल में बिताए 6 साल; सरकार देगी 6 लाख रुपये

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…

Last Updated: October 26, 2026 22:09:46 IST

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का जवाब, ज्ञानेश कुमार को लेकर कही ये बात, जानें हलफनामे में क्या-क्या कहा

SIR Voter List Verification: ,SIR यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर…

Last Updated: October 26, 2026 21:57:35 IST