MC Stan On His Childhood: एमसी स्टेन ने गरीबी और संघर्ष से निकलकर सफलता हासिल की. कभी सड़कों पर सोने वाले स्टेन ने कव्वाली से शुरुआत की और रैपिंग में पहचान बनाई. बिग बॉस 16 जीतकर लोकप्रियता हासिल की.
MC Stan की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं
MC Stan On His Childhood: ‘बिग बॉस 16’ के विनर एमसी स्टेन (MC Stan) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. सलमान खान का शो बिग बॉस जीतने के बाद उनकी लाइफ ने एक अलग मोड ले लिया. उन्होंने पॉपुलैरिटी के मामले में कई सुपरस्टार को पीछे छोड़ दिया है. स्टेन ने अपने फैंस के सपोर्ट के दम पर इस रियलिटी शो में जीत हासिल की थी. यही नहीं आज उनका बड़े-बडे़ सेलेब्स के साथ उठना बैठना है. हालांकि, स्टेन का बचपन गरीबी और मुश्किलों से भरा रहा है. बस्ती से शुरू किया सफर आज एक खूबसूरत दुनिया बना चुका है. गलत लोगों के संगत समेत गरीबी देखने तक स्टेन ने काफी कुछ अपनी जिंदगी में सहा है.
एमसी स्टेन असल में पुणे के रहने वाले हैं. उन्होंने 12 साल की उम्र में कव्वाली गाकर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, अब वे एक मशहूर रैपर हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है. MC Stan ने अपनी दुनिया की शुरुआत बहुत ही गरीब हालात में की थी. एक समय ऐसा भी था जब वे सड़कों पर सोते थे क्योंकि उनकी जेब में पैसे नहीं थे. MC Stan का पहला गाना ‘समझ मेरी बात को’ दर्शकों के लिए रिलीज हुआ था. हालांकि, MC Stan को असली पहचान ‘वाट’ गाने से मिली. इस गाने को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. MC Stan ‘बिग बॉस 16’ के विनर भी बनें और उनकी जिंदगी ने एक नया मोड़ ले लिया.
MC स्टेन ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह बचपन में इतने ज्यादा शरारती थे, कि उनसे आधा मर्डर तक हो गया था. उस समय स्टेन काफी ज्यादा छोटे थे. हालांकि, उनके माता-पिता को इस बारे में जानकारी नहीं हुई. लेकिन जब बात उन तक पहुंची, तो स्टेन का स्कूल बदल दिया गया. स्टेन ने ये भी बताया कि उनके सामने कई कत्ल हुए थे. एक बार वह खिड़की पर बैठे थे, तब उन्होंने एक गैंगस्टर को खून करते देखा था. वहीं एक बार तो बर्थडे पार्टी में दोस्तों ने उनके दोस्त को मार दिया था. इन सब चीजों के बाद वह काफी परेशान हो गए थे.
इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, MC Stan की नेट वर्थ करीब 15 से 20 करोड़ रुपये है. MC Stan, जिनके Instagram पर 11 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, अपनी ज़्यादातर इनकम अपने म्यूजिक करियर और सोशल मीडिया पर प्रमोशनल पोस्ट से कमाते हैं. बिग बॉस 16 जीतने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी फॉलोइंग में काफी बढ़ोतरी हुई.
ये भी पढ़ें: Toxic Box Office Collection Day 4: यश की फिल्म की कमाई में 9.9% की गिरावट, फिर भी कमाई ने तोड़े कई रिकॉर्ड
यह युवा रैपर लाइव परफॉर्मेंस से भी अच्छी-खासी कमाई करता है. उसने पहले रफ्तार, इक्का जैसे इंडियन सर्किट के कुछ जाने-माने रैपर्स के साथ काम किया है. जी न्यूज के मुताबिक, MC Stan हर लाइव परफॉर्मेंस के लिए करीब 25 लाख रुपये चार्ज करता है. इसके अलावा, वह अपने ऑफिशियल YouTube चैनल से भी 1 लाख रुपये से ज़्यादा कमाता है, जिसके 9 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं.
ये भी पढ़ें: बिग बॉस 20 के नए नियम: सलमान खान ने प्रतियोगियों के लिए ‘अतिरिक्त जीवनदान’ का दिया संकेत, क्या है इसका मतलब?
Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…
Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…
IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…
Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…
Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…
Sanju Samson 82 Runs: 6 रन पर कैच छूटा और फिर संजू सैमसन ने रांची…