Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Toxic Box Office Collection Day 4: यश की फिल्म की कमाई में 9.9% की गिरावट, फिर भी कमाई ने तोड़े कई रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 4: यश की फिल्म की कमाई में 9.9% की गिरावट, फिर भी कमाई ने तोड़े कई रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 4: शनिवार को फिल्म के हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की. हिंदी वर्जन ने 15.50 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया और इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 23 फीसदी रही.

Written By:
Last Updated: August 30, 2026 08:12:12 IST

Mobile Ads 1x1

Toxic Box Office Collection Day 4: यश की फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale For Grown-Ups’ का सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन जारी है. फिल्म ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी, हालांकि पिछले दिन के मुकाबले इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म यश और निर्देशक की पहली साझेदारी है.सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन यानी शनिवार को भारत में अनुमानित 24.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. फिल्म ने देशभर में 17,612 शोज के जरिए यह कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 190.45 करोड़ रुपये हो गया है.

फिल्म ने अब तक भारत में करीब 227.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. इससे पहले शुक्रवार को ‘Toxic’ ने भारत में 27.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. इस लिहाज से चौथे दिन फिल्म की कमाई में पिछले दिन के मुकाबले करीब 9.9 फीसदी की गिरावट आई है.

टॉक्सिक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

यश की फिल्म ने विदेशों में भी अच्छी कमाई की है. शनिवार को फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में करीब 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल ओवरसीज ग्रॉस कमाई बढ़कर 27.25 करोड़ रुपये हो गई है.ओवरसीज कलेक्शन की मदद से ‘Toxic’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 254.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 101.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. दूसरे दिन इसकी कमाई 37.65 करोड़ रुपये रही, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 27.20 करोड़ रुपये कमाए. चौथे दिन 24.50 करोड़ रुपये जोड़ने के बाद चार दिनों में फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 190.45 करोड़ रुपये हो गया है.

टॉक्सिक डे 4 भाषा-वार कलेक्शन

भाषा के हिसाब से देखें तो शनिवार को फिल्म के हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की. हिंदी वर्जन ने 15.50 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया और इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 23 फीसदी रही.वहीं, कन्नड़ वर्जन ने 6.60 करोड़ रुपये कमाए और इसकी ऑक्यूपेंसी 47 फीसदी रही. तेलुगु वर्जन ने 1.50 करोड़ रुपये, तमिल वर्जन ने 75 लाख रुपये और मलयालम वर्जन ने 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया.

कन्नड़ वर्जन की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी पांचों भाषाओं में सबसे ज्यादा रही. इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 47.23 फीसदी दर्ज की गई. रात के शोज में फिल्म को सबसे शानदार रिस्पॉन्स मिला, जहां ऑक्यूपेंसी 62.15 फीसदी तक पहुंच गई.

हिंदी वर्जन की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 26.19 फीसदी रही, जबकि नाइट शोज में यह आंकड़ा 37.77 फीसदी तक पहुंच गया. तेलुगु वर्जन की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 21.27 फीसदी रही.

Toxic के शोज में कैसी रही ऑक्यूपेंसी?

कन्नड़ वर्जन की ऑक्यूपेंसी दिन बढ़ने के साथ लगातार बेहतर हुई. मॉर्निंग शोज में 28.85 फीसदी, दोपहर के शोज में 44.62 फीसदी, शाम के शोज में 49.46 फीसदी और नाइट शोज में 62.15 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.हिंदी वर्जन की मॉर्निंग ऑक्यूपेंसी 15.31 फीसदी रही. दोपहर में यह बढ़कर 26.69 फीसदी और शाम में 25 फीसदी पहुंची. वहीं, नाइट शोज में ऑक्यूपेंसी 37.77 फीसदी रही.तेलुगु वर्जन की मॉर्निंग ऑक्यूपेंसी 15.38 फीसदी, दोपहर में 21.38 फीसदी, शाम में 23 फीसदी और रात में 20.46 फीसदी रही.तमिल वर्जन की मॉर्निंग ऑक्यूपेंसी 11.73 फीसदी, दोपहर में 18 फीसदी, शाम में 11.64 फीसदी और नाइट शोज में 33 फीसदी दर्ज की गई.

MORE NEWS