<
Categories: मनोरंजन

काला जादू करती हैं Tanya Mittal? ‘लगाया फोटो पर हाथ मारी फूंक…’, Bigg Boss 19 के इस कंटेस्टेंट ने किया चौकाने वाला खुलासा

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल (Tanya Mittal) शो की शुरूआत से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है. हाल ही में तान्या मित्तल पर आरोप लगा है कि वो शो में काला जादू करती हैं. ये आरोप किसी ओर ने नहीं बल्कि शो के एक कंटेस्टेंट ने ही लगाया है.

Bigg Boss 19 Contestant Tanya Mittal Did Black Magic: तान्या मित्तल ने जब से सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 तब से ही वो किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं, कई लोग उनके फैन है और उन्हें सोशल मीडिया पर स्पोर्ट कर रहे हैं, वही कई लोग ऐसे भी है, जो उन्हें ओवरएक्टिंग की दुकान कहते है और उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल भी करते हैं. वहीं एक बार फिर पूरे इंटरनेट पर तान्या मित्तल चर्चा का विषय बनी हुई हैं. आरोप लगाया गया है कि तान्या मित्तल बिग बॉस 19 में काला जादू कर रही हैं, यह आरोप ओर किसी ने नहीं बल्कि शो के एक एक्स कंटेस्टेंट ने ही लगाया है.

बसीर अली ने लगाया तान्या मित्तल पर काला जादू करने का आरोप

दरअसल, बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले का हफ्ता शुरू हो चुका है और शहबाज बदेशा और अशनूर कौर के इविक्ट होने के बाद शो को अपने टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं. वहीं शो से बाहर आने वाले सभी कंटेस्टेंट्स कई तरह के चौकाने वाले खुलासे कर रहे हैं. इसी में से एक खुलासा ये है कि बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल (Tanya Mittal) काला जादू करती है, ये आरोप किसी और ने नहीं बिग बॉस 19 के एक्स कंटेस्टेंट ने बसीर अली (Baseer Ali) ने लगाया है.

तान्या मित्तल करती हैं काला जादू?

बिग बॉस 19 के एक्स कंटेस्टेंट बसीर अली (Baseer Ali) ने तान्या मित्तल (Tanya Mittal) को लेकर बेहद चौका देने वाला खुलासा करते हुए दावा किया है कि तान्या मित्तल जादू-टोना करती हैं. इस बात का दावा करते हुए बसीर अली ने एक घटना भी बताई है, जिसकी वजह से उन्हें तान्या मित्तल पर ऐसा शक हुआ है. दरअसल,  बसीर अली, बिग बॉस 13 के एक्स कंटेस्टेंट और फाइनलिस्ट रह चुके पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) के पॉडकास्ट पर पहुंचे, इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने   बिग बॉस सीजन 19 को लेकर कई सारी बातें की. इस पर पारस छाबड़ा ने बिग बॉस के घर में भूत वाला मुद्दा उठाया. पारस छाबड़ा ने कहा- कि उन्हें बसीर की टीम से पता चला है कि बिग बॉस के घर में उन पर टोटका हुआ है.

पारस छाबड़ा के रपोडकास्ट में किया खुलासा

पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) की ऐसी बाते सुनकर पहले तो बसीर हसंने लगते है और फिर सीधा तान्या मित्तल का नाम ले लेते हैं. ये नाम सुनते ही पारस चौक जाते हैं. बसीर, बिग बॉस 19 में हुई तान्या से जुड़ी एक घटना को बताते हुए कहते है कि- बिग बॉस में डायनो पार्ट वाला टास्क चल रहा था और यह उनके एविक्शन से काफी समय पहले की बात है. उस टास्क केमें  गार्डन एरिया में सभी कंटेस्टेंट्स की फोटो लगी हुई थी, जिसे तान्या (Tanya Mittal) बेहद गौर से देखती है और गार्डन में लग बसीर की फोटो की तरफ बढ़ती है और पास जाकर तान्या कुछ बोलती है और फोटो को हाथ लगाकर फूंका मारती हैं. बसीर (Baseer Ali) कहते हैं कि वो यह सब देखकर हैरान रह जाते हैं. उन्होंने कहा कि मैंने तान्या से पूछा भी कि वो फोटो के साथ क्या कर रही थी? तब तान्या ने जवाब दिया कि वो उन्हें बस देख रही हैं, क्योंकि फोटो में वो बहुत अच्छे लग रहे हैं. बसीर ने कहा ये घटना उनके इविक्शन से पहले की थी.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Lucknow Murder Case: ‘भाई मुझे बचा लो…’ दो निकाह करने वाली आशिया की आखिरी चीख; फिर झाड़ियों में मिली लाश

Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…

Last Updated: October 26, 2026 12:36:39 IST

दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना 2026: पात्रता, उम्र, पेंशन राशि और आवेदन का तरीका जानें

Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:28 IST

DA Hike 2026: दिल्ली के 4,000 कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, अब ₹18,000 के साथ मिलेगा महंगाई भत्ता

DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:20 IST

स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग 2026 में पारुल विश्वविद्यालय के 8 शोधकर्ता शामिल

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: वडोदरा स्थित पारूल विश्वविद्यालय के आठ शोधकर्ताओं को विश्व के…

Last Updated: October 26, 2026 12:07:20 IST

Rahul Gandhi: अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस में जश्न

Rahul Gandhi: अदालत ने राहुल गांधी को बरी करते हुए कहा कि उनके बयान को…

Last Updated: October 26, 2026 11:56:19 IST

Delhi North Block fire: दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में कैसे लगी आग? फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद

Delhi North Block fire:नॉर्थ ब्लॉक में एक बॉयलर में शॉर्ट सर्किट से आग गई थी.…

Last Updated: October 26, 2026 12:22:39 IST