<

Bigg Boss 19 Grand Finale: बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले आज, विनर की रेस में सबसे आगे ये खिलाड़ी; जानें कब और कहां देखें सलमान खान का शो

Bigg Boss 19 Grand Finale: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले आज, 7 दिसंबर 2025 को होने जा रहा है. आइए जानते हैं कि इस शो के फिनाले को आप कब और कहां देख सकते हैं.

Bigg Boss 19 Grand Finale: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले को शुरु होने में अब कुछ ही समय बाकी है. 3 महीनों की इस धमाकेदार जर्नी का अंत आज होने जा रहा है. शो को आज अपना विनर मिल ही जाएगा. शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट तान्या मित्तल, अमाल मलिक, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं. देखना दिलचस्प होगा आखिर यह चमचमाती ट्रॉफी आखिर किसके हाथ लगती है.

106 दिन बाद घर लौटेंगे कंटेस्टेंट

जैसे-जैसे फिनाले करीब आता जा रहा है, वैसे-वैसे फैंस और भी ज्यादा उत्साहित होते नजर आ रहे हैं. हर कोई अपने पसंदीदा घरवाले को सपोर्ट करने में लग गयाहै. 106 दिन की जर्नी के बाद आप कंटेस्टेंट फिनाले के बाद अपने घर जाने को बेताब हैं. चलिए, हम आपको बताते हैं कि आज आप ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले आप कब और कहां देख सकते हैं. 

कब और कहां देखें बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले

7 दिसंबर को होने वाला ग्रैंड फिनाले रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं और ओटीटी के बाद कलर्स चैनल पर रात 10:30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा. इस दौरान ‘बिग बॉस 19’ की चमचमाती ट्रॉफी इसके हकदार को मिलेगी. फिनाले में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स अपनी डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आएंगे. 

फेवरेट कंटेंस्ट को करें वोट

अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जिताने के लिए आप ऑनलाइन वोटिंग कर सकते हैं. सबसे पहले मोबाइल पर जियोहॉटस्टार ऐप डाउनलोड करें. फिर अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें और लॉग इन कर लें. इसके बाद टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की फोटोज आपकी स्क्रीन पर आएगी. फिर आप अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट कर सकते हैं. आप 99 वोट्स तक दे सकते हैं. वहीं टॉप 2 की घोषणा होने के बाद 10-15 मिनट के लिए फिस से वोटिंग लाइन खोली जाएगी. 

टॉप 5 की जर्नी वीडियो

‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की जर्नी सबको दिखाई गई. यह पहला सीजन है जिसमें लोग अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं कि शो का विनर आखिर कौन बनेगा. शो के पांचों फाइनलिस्ट की जर्नी काफी स्ट्रान्ग और यादगार रही है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Caught on Cam:’पहले गोद में उठाया, फिर बेड पर ले गया…’, सोफिया अंसारी का पुराना वीडियो लीक, जानें कौन है वह लड़का

Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…

Last Updated: October 31, 2026 11:41:21 IST

1 नवंबर से लागू होगा CNAP नियम, अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा नाम, ऐसे काम करेगी नई सर्विस

CNAP Service: 1 नवंबर 2026 से भारत में 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सर्विस…

Last Updated: October 31, 2026 11:35:31 IST

Caught on camera:पुलिस वाले को जकड़ भाभी ने किया ऐसा कांड, देख फटी रह जाएंगी आंखे; देखें वीडियो

Caught on camera: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के नुनारी गांव में जमीन विवाद सुलझाने…

Last Updated: October 31, 2026 11:00:53 IST

Gold Price 31 October 2026: सोना खरीदने का शानदार मौका? गोल्ड के दाम में गिरावट; जानें ताजा रेट

Gold Price Today 31 October 2026: 31 अक्टूबर की सुबह देश भर के बड़े शहरों…

Last Updated: October 31, 2026 10:29:47 IST