Bigg Boss 20 Amrapali Dubey First Love: आम्रपाली दुबे का नाम अक्सर निरहुआ से जोड़ा जाता है, लेकिन उनकी जिंदगी में अंकित नाम के शख्स की खास जगह बताई जाती है. बिग बॉस 20 में आने के बाद यह पुरानी प्रेम कहानी फिर चर्चा में है.
आम्रपाली दुबे
Bigg Boss 20 Amrapali Dubey First Love: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. फिल्मों में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से उन्होंने लाखों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है. आम्रपाली का नाम अक्सर भोजपुरी स्टार निरहुआ के साथ जोड़ा जाता रहा है. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया है. लेकिन आम्रपाली दुबे की लव लाइफ से जुड़ी एक ऐसी कहानी है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं.
बताया जाता है कि आम्रपाली का दिल निरहुआ के लिए नहीं, बल्कि अंकित नाम के एक शख्स के लिए धड़का था. एक्ट्रेस की जिंदगी में अंकित की खास जगह थी और उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें आज भी चर्चा में रहती हैं. अब आम्रपाली दुबे ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रही हैं, ऐसे में उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी पुरानी बातें एक बार फिर सुर्खियों में हैं. आखिर कौन हैं अंकित और आम्रपाली की जिंदगी में उनकी क्या जगह थी? आइए जानते हैं एक्ट्रेस की इस खास कहानी के बारे में.
बता दें कि, ये बिग बॉस वाले अंकित नहीं है. आम्रपाली दुबे के दिल में जिस अंकित की तस्वीर छपी हुई है, वह उनका बचपन का दोस्त है. जिससे वह सच्चा प्यार करती हैं. आम्रपाली दुबे ने काफी समय पहले एबीपी को दिए एक इंटरव्यू में इस अंकित नाम के युवक से पर्दा उठाया था. उन्होंने अंकित को अपना सच्चा प्यार बताया था. आम्रपाली दुबे ने कहा कि ‘वह आज भी अंकित की तस्वीरों को स्क्रॉल करके देखती हैं.’
ये भी पढ़ें: घर घुसना,कपड़े उठाना…क्या ये रेप की कोशिश है? झारखंड हाईकोर्ट का चौंकाने वाला फैसला
आम्रपाली दुबे अब अंकित को अपनी जिंदगी में शामिल नहीं कर सकती है. क्योंकि, वह अब किसी और की मांग का सिंदूर बन चुका है, यानी उसकी शादी हो चुकी है. वह अपनी पत्नी के साथ बेहद खुश है. आम्रपाली ने बताया था कि जब वह स्कूल में थीं, तो हर कोई उन्हें कपल के तौर पर जानता था. आज भी आम्रपाली के दिल में अंकित के प्यार को जिंदा रखा है. आम्रपाली ने इंटरव्यू में बताया ता कि वह आज भी अंकित से कनेक्ट हैं और अच्छे दोस्त हैं. लेकिन वह हमेशा उनका पहला प्यार रहा है.
ये भी पढ़ें: KBC 18: सट्टे की लत ने छीनी नींद, 10 लाख के कर्ज में पहुंचे दुर्गा प्रसाद; फिर जीते 12.50 लाख
नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…
UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…
Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…
Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में दो चोर चोरी करने के लिए एटीएम में घुसे…
IND vs WI 2nd ODI Weather: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम…
Lava Virat Curve 5G: अगर आप बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Lava Virat…