<
Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 20: करीना कपूर नहीं, माही विज बनने वाली थीं ‘युवा’ की मीरा, आखिरी वक्त पर हाथ से निकला रोल

Bigg Boss 20: हाल ही में बिग बॉस के घर में माही विज ने खुलासा किया है कि युवा फिल्म के लिए करीना नहीं बल्कि माही विज पहली पसंद थीं. हालांकि कुछ निजी समीकरण बिगड़ने की वजह से उनके हाथ से यह बड़ा मौका निकल गया.

Bigg Boss 20: माही विज ने अपने करियर के शुरुआती दिनों से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट ने बताया कि उन्हें मशहूर फिल्ममेकर मणिरत्नम की फिल्म युवा में मीरा के किरदार के लिए चुना गया था. हालांकि, बाद में यह रोल करीना कपूर खान के हिस्से में गया. माही के मुताबिक, कुछ निजी समीकरण बिगड़ने की वजह से उनके हाथ से यह बड़ा मौका निकल गया.

कनिका मान से बातचीत के दौरान माही विज ने अपने शुरुआती करियर को याद किया. उन्होंने बताया कि जब वह मुंबई आई थीं, तभी उन्हें बड़ा ब्रेक मिल गया था. माही को मशहूर गाने तू तू है वही के रीमिक्स वर्जन में काम करने का मौका मिला था. इस म्यूजिक वीडियो में माही का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला था. उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने लगातार कई म्यूजिक वीडियो किए और उनमें से ज्यादातर काफी पसंद किए गए.

म्यूजिक वीडियो के बाद करियर ने पकड़ी रफ्तार

माही ने कहा कि म्यूजिक वीडियो के बाद उनके करियर ने तेजी से रफ्तार पकड़ी. इसी दौरान उन्हें साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला. उन्होंने प्रभु देवा और ममूटी जैसे बड़े कलाकारों के साथ प्रोजेक्ट्स किए. 

युवा में करीना वाला रोल मिलने वाला था

माही ने बताया कि साउथ की फिल्मों में काम करने के बाद उनकी मुलाकात फिल्ममेकर मणिरत्नम के प्रोजेक्ट से हुई. उन्हें साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘युवा’ के लिए फाइनल कर लिया गया था. माही के मुताबिक, वह फिल्म में मीरा का किरदार निभाने वाली थीं. यही रोल बाद में करीना कपूर खान ने निभाया था. फिल्म में करीना के साथ विवेक ओबेरॉय नजर आए थे. हालांकि, माही के हाथ से यह बड़ा मौका निकल गया. उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि उस समय किसी के साथ उनके ‘समीकरण थोड़े बिगड़ गए थे.’ उन्होंने इस बारे में ज्यादा विस्तार से बात नहीं की.

‘कई फिल्में कैंसिल हुईं तो…’

माही ने बताया कि इसके बाद उनके पास दो-तीन फिल्मों के ऑफर आए लेकिन आखिरी समय पर ये प्रोजेक्ट भी कैंसिल हो गए. लगातार मौके हाथ से निकलने के बाद उन्होंने दिल्ली लौटने का फैसला किया. इसके बाद माही ने टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा और यहीं से उनके करियर ने एक नई दिशा पकड़ ली.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST