BIGG BOSS 20: बिग बॉस में स्काउट OP और उदिति सिंह के बीच काशवी और एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर तीखी बहस हुई. पुराने रिश्तों का जिक्र आते ही उदिति भावुक हो गईं.
BIGG BOSS 20: बिग बॉस के घर में इन दिनों रिश्तों और लड़ाइयों का जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. कभी दोस्ती में दरार पड़ रही है, तो कभी एक-दूसरे के पुराने रिश्तों को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच बहस छिड़ जा रही है. इस बार विवाद के केंद्र में स्काउट OP और उदिति सिंह हैं. दोनों के बीच ऐसी तीखी बहस देखने को मिली, जिसमें गर्लफ्रेंड काशवी से लेकर एक्स बॉयफ्रेंड तक का जिक्र हो गया. इतना ही नहीं, स्काउट ने उदिति को उनके पुराने रिश्ते की याद दिला दी, जिसके बाद वह भावुक हो गईं. अब इस लड़ाई का प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल, पिछले हफ्ते स्काउट OP का गेम थोड़ा कमजोर पड़ता नजर आ रहा था. घर के बदलते माहौल और अपने फैसलों को लेकर वह दबाव में दिखाई दे रहे थे. लेकिन गर्लफ्रेंड काशवी के समझाने के बाद उनके खेल में बदलाव देखने को मिल रहा है. अब स्काउट अपने पुराने ग्रुप के साथ रहते हुए भी अपना गेम अलग खेल रहे हैं. उनका बदला हुआ अंदाज घर के बाकी सदस्यों को भी हैरान कर रहा है.
शो के नए प्रोमो में स्काउट OP और अरिश्फा खान के बीच बहस होती दिखाई दे रही है. इसी दौरान उदिति सिंह भी अरिश्फा का साथ देने पहुंच जाती हैं. अरिश्फा स्काउट से कहती हैं कि जब उनसे कोई बात नहीं करता तो उन्हें भी नहीं बोलना चाहिए. इस पर स्काउट भी पलटकर जवाब देते हैं. दोनों के बीच बहस बढ़ती जाती है और तभी उदिति भी स्काउट पर टिप्पणी कर देती हैं. उदिति स्काउट को पिछले वीकेंड का वार याद दिलाती हैं. इस बात पर स्काउट भड़क जाते हैं और कहते हैं कि वह अरिश्फा से बात कर रहे हैं, तो उदिति बीच में क्यों आ रही हैं.
बहस के दौरान स्काउट उदिति के पुराने रिश्तों का जिक्र करते हुए कहते हैं कि हर दो-तीन साल में उनके ब्रेकअप होते हैं, जबकि उनके रिश्ते में ऐसा नहीं है. इसके बाद स्काउट साफ कहते हैं कि अगर कोई उनके निजी मामलों पर बात करेगा, तो वह भी चुप नहीं बैठेंगे. वह उदिति को चेतावनी देते हुए कहते हैं कि काशवी को इस लड़ाई में न लाएं.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ‘मेरी तरस से सच्चा था…’, स्काउट के सामने टूटकर बिखर गई लव गिल; बिग बॉस में अब तक नहीं देखा होगा ऐसा रूप
इस लड़ाई का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें स्काउट उदिति से उनके एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर सवाल करते नजर आते हैं. स्काउट कहते हैं कि जब उनके एक्स की बात आई थी, तब वह क्यों रोई थीं? इस पर उदिति जवाब देती हैं कि वह क्यों रोई थीं, यह सब जानते हैं. इसके बाद स्काउट फिर कहते हैं कि काशवी की बातें यहां नहीं करनी चाहिए. अब इस पूरे विवाद के सामने आने के बाद दर्शकों के बीच चर्चा तेज हो गई है. देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में स्काउट और उदिति की यह लड़ाई क्या नया मोड़ लेती है.
ये भी पढ़ें: करवा चौथ पर सलमान-ऐश्वर्या की रोमांटिक फोटो, शेयर करते ही फंस गए भंसाली प्रोडक्शंस; नेटिजन्स ने खूब सुनाई खरी-खरी
BPSC Assistant Professor Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (स्पेशियलिटी) के 1711…
Shivani Kumari Marvin Achi Controversy: अमेरिकी यूट्यूबर मार्विन आची और शिवानी कुमारी के बीच विवाद…
Caught on Camera: बुलंदशहर के अनूपशहर में दो युवकों ने बस रुकते ही परिचालक पर…
Lawrence Bishnoi Sabarmati Jail: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल के हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में कड़ी…
Uttarakhand Helicopter Crash: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया. इस दौरान…
Arshdeep Singh 150 T20I Wickets: अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे T20I में इतिहास…