Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 में काजी तौकीर की लोकप्रियता बढ़ रही है. सलमान खान ने उनके संघर्ष और मेहनत की तारीफ की. उन्होंने बॉबी देओल का उदाहरण देकर हिम्मत न हारने की बात कही. जिसे सुन काजी भावुक हो गए.
इन 2 के दम पर चल रहा है बिग बॉस
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 में काजी तौकीर इन दिनों खूब चर्चा में हैं. घर के अंदर ही नहीं, बाहर भी उनकी पर्सनैलिटी और मजेदार अंदाज को लोग पसंद कर रहे हैं. शनिवार के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने भी काजी की जमकर तारीफ की और उनके सफर को याद किया.
सलमान खान ने काजी के मशहूर ‘रॉकस्टार बेबी’ कैचफ्रेज को भी अपने अंदाज में पेश किया. उन्होंने काजी से इसे सीखा और घरवालों के साथ मिलकर इस पल को काफी मजेदार बना दिया. इस दौरान काजी की खुशी साफ नजर आई और माहौल भी काफी एंटरटेनिंग हो गया. सलमान ने कहा कि ‘आप अरिजीत के साथ एक शो कर चुके हैं, वह उस शो के विनर रहे, अरिजीत काफी अच्छा कर रहे हैं और आपको भी ये मंच मिला है.’
Sabar ka phal meetha hota hai 🥹❤️#qazitouqeer #biggboss20 pic.twitter.com/PF3SHno3ps
— Qazi Touqeer (@qazitouqeerr) September 12, 2026
सलमान ने काजी के पुराने दिनों और उनके संघर्ष की भी बात की. उन्होंने कहा कि शुरुआत में लोग उनके गाने पर सवाल उठाते थे, लेकिन अब वही लोग उनके गाने, मजाकिया अंदाज और परफॉर्मेंस को पसंद कर रहे हैं. सलमान ने बॉबी देओल का उदाहरण देते हुए कहा कि मुश्किल समय में हार नहीं माननी चाहिए और मेहनत जारी रखनी चाहिए.
सलमान की बातें सुनकर काजी काफी भावुक हो गए. इसके बाद मैरी कॉम ने स्टेज पर ‘अजीब दास्तां है ये’ गाना गाया. वहीं यंग DSA और स्काउटOP ने भी काजी की तारीफ की. पूरे सेगमेंट में काजी के संघर्ष, मेहनत और उनके खास अंदाज की खूब चर्चा हुई.
ये भी पढ़ें: करण वाही के नाम पर छलके उदिति सिंह के आंसू, Bigg Boss 20 में एक्स को लेकर कही दिल की बात
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ के घर पर हुई शूटिंग के बारे में जानकारी…
IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…
Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…