<
Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 20: सलमान खान के दिल में छिपे कई पुराने राज़, आज भी याद कर भर आती हैं आंखें; वीकेंड के वार पर अमिताभ बच्चन के अतीत से भी उठाया पर्दा

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने अपने करियर के डाउनफॉल और संघर्ष को याद किया. वहीं माही विज ने काजी से अटैचमेंट को लेकर बड़ा खुलासा किया.

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चा में है. वीकेंड का वार में सलमान ने घरवालों से उनके डर, गेम और पर्सनैलिटी को लेकर बात की. इसी दौरान उन्होंने अपने करियर के मुश्किल दौर को याद किया और बताया कि किस तरह उन्होंने नेगेटिविटी के बीच खुद पर भरोसा रखा.

सलमान खान ने अपने मुश्किल दौर को किया याद

सलमान खान ने बताया कि एक समय उनके बारे में लगातार नकारात्मक खबरें सामने आती थीं. अखबारों में उनके कोर्ट केस और रिलेशनशिप से जुड़ी खबरें छपती थीं. उस दौर में लोगों ने उनके पुराने काम और फिल्मों को भी भूलना शुरू कर दिया था. सलमान ने कहा कि इसी मुश्किल समय में उन्हें ‘दस का दम’ शो मिला. उन्होंने नेगेटिविटी के बावजूद इस शो को करने का फैसला किया, क्योंकि उन्हें खुद पर भरोसा था. उन्होंने बताया कि उनके पिता ने भी उन्हें सलाह दी थी कि अगर खुद पर विश्वास है तो ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है.

अमिताभ बच्चन के करियर का भी किया जिक्र

सलमान ने घरवालों को समझाते हुए अमिताभ बच्चन के करियर के मुश्किल दौर का भी उदाहरण दिया. उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन ने भी अपने करियर में बुरा दौर देखा था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. सलमान के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के जरिए शानदार वापसी की और आज भी दर्शकों के बीच उनकी मजबूत पहचान बनी हुई है. सलमान ने घरवालों को समझाया कि मुश्किल समय में खुद पर काम करना और भरोसा बनाए रखना जरूरी है.

आम्रपाली दुबे ने बताई अपनी इनसिक्योरिटी

वीकेंड का वार में सलमान खान ने आम्रपाली दुबे से भी उनकी इनसिक्योरिटी को लेकर सवाल किया. इस पर आम्रपाली ने लव गिल का नाम लिया. उन्होंने बताया कि जब लव उन्हें नंबर-1 बताती हैं और फिर दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ बात करती हैं तो उन्हें असुरक्षा महसूस होती है. आम्रपाली ने कहा कि अगर वह लव की लिस्ट में नंबर-1 हैं, तो फिर लव को दूसरे लोगों के पास जाने की जरूरत क्यों पड़ती है. उनकी इस बात के बाद घर के रिश्तों और समीकरणों पर भी चर्चा हुई.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: रीति तिवारी की वापसी का मिला इशारा! सलमान खान ने खोला ऐसा राज, घरवालों के उड़े होश

सलमान ने खोली घरवालों की पोल

सलमान खान ने शो में कई कंटेस्टेंट्स के गेम पर सवाल उठाए. उन्होंने अमन, आरिश्फा और उदिति को लेकर कहा कि वे माही विज की पीठ पीछे उनकी बातें करती हैं और सामने से दोस्ती दिखाती हैं. इस बात से घर में माहौल बदल गया. इसके बाद आरिश्फा और काजी तौकीर के बीच भी बहस देखने को मिली. वहीं माही विज ने गुल्लू से बातचीत में कहा कि उन्हें काजी पसंद हैं क्योंकि उन्हें उनसे अटैचमेंट हो गया है. इसके बाद दोनों की दोस्ती में भी तनाव नजर आया. शो में लगातार बदलते रिश्ते और समीकरण दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं.

ये भी पढ़ें:  Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST