KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो गए. उन्होंने गांव की लाइब्रेरी अब तक शुरू न होने पर ग्रामीणों से माफी मांगी और जल्द खोलने का भरोसा दिया.
'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो गए.
KBC 18: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर जब प्रतापगढ़ के बाबू पट्टी गांव का नाम आया, तो अमिताभ बच्चन के चेहरे पर पुरानी यादें लौट आईं. हॉट सीट पर बैठे प्रतियोगी चंद्र प्रकाश तिवारी ने जैसे ही बताया कि वह प्रतापगढ़ से जुड़े हैं, अमिताभ बच्चन ने अपने पुश्तैनी गांव की बातें शेयर करनी शुरू कर दीं. इसी दौरान उन्होंने गांव में बनी लाइब्रेरी का जिक्र किया और उसे अब तक शुरू न करा पाने के लिए ग्रामीणों से माफी मांगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि लाइब्रेरी जल्द शुरू कराई जाएगी.
KBC के शुक्रवार को प्रसारित एपिसोड में दिल्ली के रहने वाले चंद्र प्रकाश तिवारी हॉट सीट पर पहुंचे. बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनका संबंध प्रतापगढ़ के बाबू पट्टी गांव के आसपास के इलाके से है. गांव का नाम सुनते ही अमिताभ बच्चन ने अपने परिवार का रिश्ता इस गांव से बताया. अमिताभ ने कहा कि उनके पूर्वजों का जन्म बाबू पट्टी में हुआ था और उनके पिता हरिवंश राय बच्चन का भी इस गांव से गहरा संबंध रहा है. इसके बाद उन्होंने गांव में तैयार की गई लाइब्रेरी की बात की. अमिताभ ने बताया कि उनकी पत्नी जया बच्चन के सुझाव पर गांव में लाइब्रेरी की बिल्डिंग बनवाई गई थी, लेकिन कुछ कारणों से यह अभी तक शुरू नहीं हो सकी.
अमिताभ बच्चन ने कहा कि लाइब्रेरी में देरी होने से गांव के लोग नाराज हैं. उन्होंने इसके लिए बाबू पट्टी के लोगों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. साथ ही भरोसा दिया कि लाइब्रेरी को जल्द शुरू कराया जाएगा. अमिताभ ने चंद्र प्रकाश से मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि वह KBC में ठीक से खेलें, वरना गांव वाले उन्हें और ज्यादा डांटेंगे. चंद्र प्रकाश ने भी भरोसा जताया कि अब लंबे समय से इंतजार कर रहे गांव की लाइब्रेरी जल्द लोगों के लिए खुल सकती है.
ये भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश
प्रतापगढ़ की पट्टी तहसील के डड़वा महोखरी गांव निवासी अरविंद तिवारी के बेटे चंद्र प्रकाश तिवारी ने KBC में शानदार खेल दिखाया और 5 लाख रुपये जीते. उन्होंने लगातार 10 सवालों के सही जवाब दिए. हालांकि, 11वें सवाल पर उनका खेल खत्म हो गया. सवाल रानी लक्ष्मीबाई के वीरगति पाने वाले स्थान से जुड़ा था. चंद्र प्रकाश ने फिफ्टी-फिफ्टी लाइफलाइन का इस्तेमाल किया, लेकिन सही जवाब नहीं दे सके. उनके पास दो लाइफलाइन बाकी थीं. इसके बावजूद 5 लाख रुपये जीतकर उन्होंने परिवार और गांव का नाम रोशन किया.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: रीति तिवारी की वापसी का मिला इशारा! सलमान खान ने खोला ऐसा राज, घरवालों के उड़े होश
Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…
Gold Rate Today 4 October 2026: सिर्फ़ एक हफ़्ते में, 24 कैरेट सोने के 10…
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने अपने करियर…
Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…
धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…
Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…