India News (इंडिया न्यूज़), Bipasha Basu Daughter Devi First Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) इन दिनों मुंबई से दूर मालदीव में वेकेशन मना रहें हैं। जहां से वो अपने वेकेशन की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहें हैं। अब इसी बीच इस कपल ने रविवार, 12 नवंबर को अपनी लाडली बेटी देवी (Devi) का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दिन पूरा देश दिवाली सेलिब्रेट कर रहा था तो वहीं, ये कपल मालदीव में अपनी बेटी देवी का पहला जन्मदिन मना रहा था। बिपाशा बसु ने 13 नवंबर को अपने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं।
Bipasha Basu Daughter Devi First Birthday
आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बीते साल 12 नवंबर को देवी के पेरेंट्स बने थे। माता-पिता बनने की खुशी इस कपल ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की थी।
अब बेटी के पहले जन्मदिन का वीडियो करण और बिपाशा ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें देवी ने अपने बर्थडे पर पिंक कलर की फ्रॉक पहनी थी।
देवी अपनी मां बिपाशा बसु की गोद में नजर आ रहीं हैं और बर्थडे बैलून को निहार रहीं है। इस जगह को पिंक गुब्बारों और फूलों के साथ खूबसूरती के साथ सजाया गया था।
इसके अलावा बिपाशा बसु ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें बेटी देवी हाथ में फूल लिए लक्ष्मी और गणेश के साथ नजर आ रही है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में महालक्ष्मी मंत्र सुनाई दे रहा है। देवी ने मेज पर रखी लक्ष्मी और गणेश मूर्ति पर इन फूल चढ़ा रही है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “मालदीव में देवी की दिवाली पूजा।”
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी शादी के 6 साल बाद पिछले साल 12 नवंबर 2022 को देवी का स्वागत किया। एक्ट्रेस के फिल्मी करियर की बात करे तो इंडस्ट्री में उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। मां बनने के बाद बिपाशा ने काम से ब्रेक लिया हुआ है।
Read Also: Shehnaaz Gill: बद्रीनाथ धाम पहुंची शहनाज गिल, नो-मेकअप लुक में शेयर की तस्वीरें (indianews.in)