बिपाशा बसु की कहानी उनके साहसी व्यक्तित्व और विवादों का मेल है. जॉन अब्राहम के साथ रिश्ते के दौरान Cristiano Ronaldo के साथ उनकी वायरल फोटो ने सुर्खियां बटोरी. करीना कपूर के साथ सेट पर हुए clash के बाद उन्होंने साथ काम न करने की कसम खाई. वह बॉलीवुड की पहली fitness icon बनी और आज अपनी family के साथ खुशहाल जीवन जी रही है.
बॉलीवुड की ‘ब्लैक ब्यूटी’ कही जाने वाली बिपाशा बसु का फिल्मी करियर जितना सफल रहा, उनकी निजी जिंदगी उतनी ही सुर्खियों में रही बिपाशा और जॉन अब्राहम का रिश्ता बॉलीवुड के सबसे चर्चित प्रेम प्रसंगों में से एक रहा है. करीब 9 साल (2002-2011) तक साथ रहने वाले इस कपल के बीच 2007 में तब तूफान आ गया, जब पुर्तगाल के लिस्बन में एक कार्यक्रम के दौरान बिपाशा को फुटबॉल लीजेंड क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ बेहद करीब देखा गया. दोनों की ‘किस’ (Kiss) करते हुए तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल गईं. उस समय बिपाशा और जॉन रिलेशनशिप में थे और खबरों की मानें तो इन तस्वीरों ने उनके रिश्ते में ऐसी कड़वाहट पैदा की, जो अंततः 2011 में ब्रेकअप का कारण बनी.
निजी रिश्तों के अलावा बिपाशा का को-स्टार्स के साथ विवाद भी काफी चर्चा में रहा. उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म ‘अजनबी’ (2001) के दौरान करीना कपूर के साथ एक कड़वा अनुभव साझा किया. फिल्म के सेट पर ड्रेस डिजाइनर विक्रम फडनीस को लेकर शुरू हुई बहस इतनी बढ़ गई कि करीना ने कथित तौर पर बिपाशा के रंग को लेकर उन्हें ‘काली बिल्ली’ कहा और उन्हें थप्पड़ तक जड़ दिया. इस घटना से बिपाशा इतनी आहत हुईं कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से कसम खाई कि वह भविष्य में करीना कपूर के साथ कभी काम नहीं करेंगी. सालों तक दोनों के बीच बातचीत बंद रही, हालांकि समय के साथ उनके बीच की दूरियां कम हुई है.
बिपाशा के व्यक्तित्व से जुड़े कुछ ऐसे रोचक तथ्य है जो उनके प्रशंसकों को हैरान कर सकते है. कोलकाता में जन्मी बिपाशा बचपन में इतनी दबंग और बहादुर थीं कि उनके दोस्त उन्हें प्यार से ‘लेडी गुंडा’ कहकर बुलाते थे. ग्लैमर की दुनिया में आने से पहले वह एक डॉक्टर बनना चाहती थी और पढ़ाई में बहुत होशियार थी लेकिन किस्मत उन्हें मॉडलिंग की ओर ले आई. उन्हें मॉडलिंग का पहला ब्रेक तब मिला जब मशहूर मॉडल मेहर जेसिया ने उन्हें कोलकाता के एक होटल में स्पॉट किया. मेहर की सलाह पर ही उन्होंने इस करियर को चुना, जिसने आगे चलकर उन्हें बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया.
पर्दे पर बेहद निडर और साहसी दिखने वाली बिपाशा असल जिंदगी में एक्रोफोबिया (ऊंचाइयों से डर) का शिकार है. इसके बावजूद उन्होंने कई फिल्मों में चुनौतीपूर्ण सीन किए. बिपाशा बॉलीवुड की पहली ऐसी अभिनेत्री भी बनीं जिन्होंने अपनी खुद की फिटनेस डीवीडी (DVD) लॉन्च की और भारत में योग व वर्कआउट को एक नया ट्रेंड बनाया. आज बिपाशा अपनी बेटी देवी और पति करण सिंह ग्रोवर के साथ एक खुशहाल पारिवारिक जीवन जी रही है, लेकिन उनके ये बेबाक किस्से आज भी बॉलीवुड गलियारों में बड़े चाव से सुने जाते है.
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…
Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…
Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…