Dhurandhar Box Office Collection Day 39: धुरंधर-2 रिलीज होने के छठे दिन बाद भी रणवीर सिंह की फिल्म थमने क नाम नहीं ले रही है. आइए जानते हैं डे 39 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन-
Dhurandhar Box Office Collection Day 39: साल 2025 में जब फिल्म ‘धुरंधर 2’ की घोषणा इसके पहले भाग की रिलीज के तुरंत बाद की गई थी, तभी से लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं. आखिरकार 2026 में Dhurandhar 2: The Revenge सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसने उन सभी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म में Ranveer Singh की दमदार एक्टिंग ने लोगों को खासा प्रभावित किया.
फिल्म ने रिलीज के पहले ही वीकेंड में रिकॉर्डतोड़ कमाई की. इसके बाद पहले और दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रहा. खास बात ये रही कि ये फिल्म हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म बन गई जिसने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है.
रिलीज के 39 दिन बाद भी फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला और हॉलीवुड फिल्म माइकेल से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद ‘धुरंधर 2’ ने अपने छठे वीकेंड में भी अच्छी बढ़त दर्ज की.
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अपने 39वें दिन यानी छठे रविवार को लगभग 3.40 करोड़ रुपये की कमाई की. ये कमाई शनिवार के मुकाबले करीब 13 प्रतिशत ज्यादा रही, जब फिल्म ने 3 करोड़ रुपये कमाए थे. इस तरह छठे वीकेंड की कुल कमाई 6.40 करोड़ रुपये रही और भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन बढ़कर लगभग 1130.59 करोड़ रुपये हो गया.
फिल्म का घरेलू ग्रॉस कलेक्शन अब तक लगभग 1353.27 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. वहीं, विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा और वहां से 424.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई. इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1777 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है.
फिल्म की कमाई हर हफ्ते मजबूत बनी रही.
पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये की शानदार कमाई हुई.
दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ रुपये जुटाए गए.
तीसरे हफ्ते में 110.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन रहा.
चौथे हफ्ते में 54.70 करोड़ रुपये की कमाई हुई.
पांचवें हफ्ते में 19.25 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ.
छठे हफ्ते में भी फिल्म ने स्थिर प्रदर्शन बनाए रखा, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है.
Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…
Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…
Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…
Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…
SIR Voter List Verification: ,SIR यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर…