<
Categories: मनोरंजन

शाहिद कपूर की फिल्म के एक्टर की शूटिंग सेट से गिरफ्तारी, स्नैपचैट-व्हाट्सएप से बेचा जा रहा था ड्रग्स, जानिए कौन है आरोपी?

मुंबई की काशीमीरा पुलिस ने 5.60 लाख की MD ड्रग्स केस में बॉलीवुड एक्टर रोहुल्लाह मेहदी को शूटिंग सेट से गिरफ्तार किया है. जानिए क्या है पूरा मामला.

मुंबई की काशीमीरा पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के एक बड़े मामले में बॉलीवुड एक्टर रोहुल्लाह मेहदी (उर्फ रोहू) को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई ‘एनडीपीएस एक्ट’ (NDPS Act) के तहत की गई है. पुलिस ने मौके से लगभग 5.60 लाख रुपये कीमत की 28 ग्राम एमडी (MD) ड्रग्स जब्त की है. इस मामले में एक्टर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

सोशल मीडिया के जरिए बिक रही थी ड्रग्स

काशीमीरा पुलिस (मीरा रोड) की क्राइम ब्रांच टीम को खबर मिली थी कि स्नैपचैट और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया ऐप्स का इस्तेमाल करके खुलेआम एमडी ड्रग्स बेची जा रही है. सूचना पक्की होने के बाद पुलिस ने एक नकली ग्राहक बनाकर नशा बेचने वालों को पकड़ने का जाल बिछाया.

कैसे सामने आया एक्टर का नाम?

पुलिस ने योजना के मुताबिक ‘कासिफ’ नाम के एक शख्स को दहिसर चेक नाका के पास ठाकुर मॉल के करीब 28 ग्राम एमडी ड्रग्स की डिलीवरी के लिए बुलाया. जैसे ही कासिफ वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया. कड़ाई से पूछताछ करने पर कासिफ ने रोहुल्लाह मेहंदी का नाम उजागर किया.

इसके तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मालाड के एक स्टूडियो के बाहर से रोहुल्लाह को गिरफ्तार कर लिया, जहां वह शूटिंग कर रहा था.

जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है आरोपी एक्टर

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, रोहुल्लाह मेहदी मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले का रहने वाला है और फिलहाल मुंबई के गोरेगांव इलाके में रह रहा था. वह शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ में काम कर चुका है. इसके अलावा उसने कुछ वेब सीरीज में भी काम किया है.

फिल्म इंडस्ट्री के ड्रग्स नेटवर्क की जांच शुरू

अदालत ने आरोपी रोहुल्लाह को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. डीसीपी राहुल चव्हाण के मार्गदर्शन में पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि:

रोहुल्लाह ने अब तक किन-किन लोगों को ड्रग्स की सप्लाई की है. इस पूरे गिरोह के पीछे मुख्य नशा तस्कर कौन है. क्या फिल्म इंडस्ट्री के अन्य कलाकारों या हस्तियों तक भी यह ड्रग्स पहुंचाई गई थी. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ आगे बढ़ने के साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े कुछ और बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:18 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST