<
Categories: मनोरंजन

कपूर खानदान की इस सदस्य ने तोड़ी परंपरा, ससुर संग किया ऐसा रोल, पति के अफेयर पर भी नहीं डगमगाया रिश्ता

वो एक्ट्रेस, जो कपूर खानदान की बहू बनीं, ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी और बाद में कई हिट फिल्मों में काम किया. उन्होंने फिल्म ‘दीवार’ में अपने ससुर समान शशि कपूर के साथ रोमांटिक किरदार निभाया था, जो काफी चर्चा में रहा.

बॉलीवुड का कपूर खानदान फिल्मी दुनिया में एक मजबूत विरासत के लिए जाना जाता है. इस खानदान की बेटियों और बहुओं को एक समय तक पर्दे से दूर ही रखा गया था. लेकिन जब इन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा, तो अपनी प्रतिभा और मेहनत से सबको पीछे छोड़ दिया. इन्हीं में से एक हैं नीतू कपूर, जिन्होंने न केवल अपने समय में कई हिट फिल्में दीं, बल्कि एक बार अपने ससुर समान एक्टर के साथ रोमांटिक किरदार भी प्ले किया, जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गए.

नीतू कपूर और शशि कपूर की जोड़ी को लोग आज भी याद करते हैं, खासकर उनके चर्चित गाने ‘कह दूं तुम्हें या चुप रहूं’ के वजह से. फिल्म ‘दीवार’ (1975) में दोनों की केमिस्ट्री ने पर्दे पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. हालांकि उस समय नीतू सिंह, कपूर खानदान की बहू नहीं बनी थीं. उनका विवाह ऋषि कपूर से साल 1980 में हुआ था. लेकिन इससे पहले ही उन्होंने कपूर परिवार के सदस्य शशि कपूर के साथ बेझिझक रोमांटिक किरदार प्ले किया, जो उनकी प्रोफेशनल सोच और एक्टिंग की क्षमता को दिखाता है.

बचपन से ही फिल्मों में एक्टिव

नीतू कपूर का फिल्मी सफर एक बाल कलाकार के रूप में शुरू हुआ था. उन्होंने कम उम्र में ही दर्शकों का दिल जीतना शुरू कर दिया था. उनके करियर में एक खास मोड़ तब आया जब उन्होंने ऋषि कपूर के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर की. दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया और इन्होंने एकसाथ करीब 12 फिल्मों में काम किया. बाद में दोनों ने शादी कर ली और रणबीर व रिद्धिमा के माता-पिता बने.

neetu kapoor

निजी जिंदगी में आई मुश्किलें

शादी के बाद नीतू ने अपने करियर को पीछे छोड़कर परिवार को प्राथमिकता दी. लेकिन इस दौरान उनकी निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए. ऋषि कपूर के अफेयर्स की खबरें अक्सर सामने आती रहीं. नीतू ने खुद स्वीकार किया कि उन्हें पति की इन नजदीकियों के बारे में जानकारी थी. शुरुआत में इस पर झगड़े भी हुए, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने इसे समझदारी से संभाल लिया. उनका मानना था कि ये केवल वन नाइट स्टैंड है और ऋषि कपूर का असली जुड़ाव सिर्फ उनके साथ था.

26 साल बाद फिल्मी दुनिया में वापसी

1983 में आई फिल्म ‘गंगा मेरी मां’ के बाद नीतू कपूर ने फिल्मों से दूरी बना ली थी. उन्होंने पूरे 26 साल बाद 2009 में दोबारा वापसी की. उनकी वापसी फिल्म ‘दो दूनी चार’ से हुई, जिसे लोहों ने खूब सराहा. इसके बाद वो ‘जब तक है जान’, ‘बेशरम’ और हाल ही में ‘जुग जुग जियो’ जैसी फिल्मों में नजर आईं.

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह के घर शानदार जश्न, दामाद के घर सादगी! हल्दी की रस्म के दौरान क्यों रो पड़े दूल्हे राजा?

Rishikesh Kumar Crying Video: सोमवार को अनंत सिंह की बेटी की हल्दी सेरमनी थी. इस…

Last Updated: November 24, 2026 20:19:47 IST

Maharajpur Leopard Attack: कानपुर के खेतों में जंगली जानवर का हमला, 9 ग्रामीण घायल, तलाश में जुटी टीमें

Maharajpur Leopard Attack: कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के करनखेड़ा गांव में मंगलवार को खेतों में…

Last Updated: November 24, 2026 20:17:58 IST

वैभव सूर्यवंशी के नाम से गूंजा स्टेडियम, 53 गेंदों में 204 रन ठोककर तोड़े कई रिकॉर्ड, 28 छक्कों से मचाई तबाही

Vaibhav Suryavanshi double century: वैभव सूर्यवंशी ने एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में…

Last Updated: November 24, 2026 19:57:11 IST

Anant Singh viral video: कुर्सी पर बैठे रहे बाहुबली अनंत सिंह, दो लोग साफ करते रहे जूते, बेटी की शादी से पहले वीडियो वायरल

Anant Singh viral video: बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह का एक वीडियो वायरल हो…

Last Updated: November 24, 2026 19:43:19 IST

बुर्ज खलीफा पर इस बार सिर्फ आतिशबाजी नहीं, 100 कलाकार करेंगे हैरान, न्यू ईयर 2027 का खास प्लान

Burj Khalifa New Year Celebration: दुबई में न्यू ईयर 2027 का जश्न इस बार पहले…

Last Updated: November 24, 2026 19:29:01 IST

Delhi News: दिल्लीवालों की बल्ले-बल्ले! पेंशन से राशन कार्ड तक, अब एक पोर्टल से होगा सारा काम

Delhi News: दिल्ली में सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए अभी दफ्तरों के चक्कर…

Last Updated: November 24, 2026 19:02:23 IST