<
Categories: मनोरंजन

Neha Sharma Controversy: कितनी है बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा की नेट वर्थ, जिन पर कंसा ED का शिकंजा, जानें क्या है महेश भट्ट और अजय देवगन से खास कनेक्शन

Bollywood Actress Neha Sharma Controversy: जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं. कई मूवीज और वेब सीरीज में अपनी अदाकारी दिखाने वालीं नेहा शर्मा पर ED ने शिकंजा कसा है.

Bollywood Actress Neha Sharma Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस और ओटीटी प्लेटफॉम्स पर अपनी एक्टिंग से लोगों की दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस नेहा शर्मा बड़ी मुसीबत में फंसती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टेबाजी एप प्रमोशन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी 1.26 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. नेहा शर्मा बिहार के नामी राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं, इसलिए वह चर्चा में आ गई हैं. 

क्या हैं आरोप?

ED के अधिकारियों की मानें तो नेहा शर्मा पर कई गंभीर आरोप लगे हैं. ED की जांच में खुलासा हुआ है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा उस 1xBet और उसके अन्य ब्रांड्स जैसे 1xBat और Sporting Lines से जुड़ी हैं, जो भारत में बिना किसी परमिशन के लगातार ऑनलाइन बेटिंग और जुएं का धंधा चला रहे थे. ED के सूत्रों की मानें तो जिन सेलिब्रिटी को विदेशी कंपनियों के जरिए घुमाकर भेजा गया था. ताकि उस पैसे के अवैध स्रोत को छिपाया जा सके. उनमें नेहा शर्मा भी हैं. आरोप है कि गलत तरीके से कमाया गया यह पैसा अवैध सट्टेबाजी से हुई कमाई (Proceeds of Crime) का हिस्सा है.

शिकायतें मिलने पर की ED ने कार्रवाई

 लगातार शिकायतें मिलने के बाद ED ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की तो बहुत से सेलिब्रिटीज के नाम सामने आए, जिनमें बॉलीवुड के अलावा क्रिकेटर्स भी शामिल हैं. इनमें उर्वशी रौतेला और नेहा शर्मा समेत कई अन्य बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का नाम भी शामिल है. नेहा पर भी आरोप है कि उन्होंने कंपनी से एडवर्टाइजमेंट(Advertisement) के लिए डील की थी. इतना ही नहीं आरोप यह भी है कि नेहा शर्मा ने सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो पोस्ट कर 1xBet का प्रमोशन भी किया था. प्रमोशन के बदले इन एक्ट्रेसेस को कंपनी की ओर से ठीकठाक रकम दी गई. 

पिता हैं कांगेस के नेता

बिहार के भागलपुर की रहने वाली नेहा शर्मा के पिता अजीत शर्मा जाने-माने नेता हैं. वह कई बार कांग्रेस पार्टी से विधायक रह चुके हैं. यह अलग बात है कि अजीत शर्मा की बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में हार हुई है. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान नेहा शर्मा की खूब चर्चा हुई थी, क्योंकि उन्होंने अपने पिता अजीत शर्मा के लिए जमीन पर उतरकर जमकर चुनाव प्रचार किया था. वह अपने पिता के साथ जीप पर खड़े होकर और हाथ जोड़कर जनता से वोट की अपील करती नजर आईं थीं. 

फिल्मों और OTT में दिखा चुकी हैं जलवा

  21 नवंबर, 1987 को बिहार के भागलपुर में जन्मीं नेहा एक जानी-मानी बॉलीवुड और OTT एक्ट्रेस हैं. नेहा ने मूवीज और वेब सीरीज में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता है. महेश भट्ट की फिल्म क्रूक से उन्होंने हिंदी सिनेमा में एंट्री की थी.  बिहार के भागलपुर में हुआ था. हिंदी सिनेमा में उनका प्रवेश 2010 में महेश भट्ट की फिल्म क्रूक से हुआ. इसके बाद उन्होंने कई हिंदी और क्षेत्रीय फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज में भी काम किया. नेहा को बड़ी पहचान अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर (2020) से  मिली. इसमें वह छोटे, लेकिन महत्वपूर्ण रोल में नजर आईं थीं. 

कितनी है नेटवर्थ

नेहा शर्मा काफी लंबे समय से बॉलीवुड और ओटीटी प्लेटफॉम्स पर एक्टिव हैं. कहा जाता है कि वह एक फिल्म के लिए करीब 1 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा उनकी आय का बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया प्रमोशन और फैशन ब्रांडिंग से आता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेहा शर्मा की कुल संपत्ति लगभग 50 करोड़ रुपये के आसपास है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में उनका एक महंगा फ्लैट भी है. इसके अलावा भागलपुर में भी उनके नाम पर जमीन भी है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST