Rani Mukherji’s Mardaani 3: बॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस रानी मुखर्जी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मर्दानी 3’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान हो चुका…
Rani Mukherji’s Mardaani 3: बॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस रानी मुखर्जी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मर्दानी 3’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान हो चुका है और फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं। नवरात्रि के मौके पर यशराज फिल्म्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया, जिसमें रानी मुखर्जी पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में पिस्टल पकड़े नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में दिल्ली पुलिस का बैरिकेड दिख रहा है, जिससे यह साफ हो जाता है कि कहानी दिल्ली पुलिस के इर्द-गिर्द घूमेगी।
पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “नवरात्रि के पहले दिन अच्छाई की बुराई पर जीत का जश्न। रानी मुखर्जी एक बार फिर दमदार पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में लौट रही हैं, अपने करियर के सबसे मुश्किल केस की जांच के लिए।”
फिल्म की रिलीज़ डेट भी इस मौके पर घोषित की गई। ‘मर्दानी 3’ 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला कर रहे हैं। पोस्टर के रिलीज के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रिया दी। लोग पोस्टर पर फायर इमोजी भेज रहे हैं और अपनी एक्साइटमेंट जता रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि रानी मुखर्जी पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी सोलो फिल्म बिना किसी हीरो के हिट हुई, वहीं दूसरे ने लिखा कि अब इंतजार खत्म हुआ।
‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2014 में हुई थी। पहली फिल्म को प्रदीप सरकार ने डायरेक्ट किया था और यह मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित थी। इसके बाद 2019 में ‘मर्दानी 2’ रिलीज हुई, जिसमें एक खतरनाक अपराधी, बलात्कारी और हत्यारे की कहानी दिखाई गई। अब तीसरे पार्ट में रानी मुखर्जी फिर से पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में लौट रही हैं।
बताया जा रहा है कि ‘मर्दानी 3’ की कहानी एक खतरनाक और डरावने अपराधी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। यह केस शिवानी के लिए अब तक का सबसे मुश्किल और चुनौतीपूर्ण केस होगा। ‘मर्दानी’ हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी महिला-प्रधान फ्रेंचाइजी में से एक मानी जाती है और पिछले 11 सालों से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाए हुए है।
फैंस इस नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और माना जा रहा है कि ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर पिछली फिल्मों की तरह धमाल मचाएगी।
Delhi Water Crisis: दिल्ली के आधे से ज्यादा इलाकों में जल संकट मंडराने लगा है.…
Married woman and man missing: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 8 अक्टूबर को अमित गुप्ता…
Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसीसे दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी है. वाराणसी से दिल्ली…
Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…
Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट को मंजूरी मिल…
Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…