बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने ईरान में चल रहे युद्ध के मुद्दे पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मुंबई के दादर पारसी कॉलोनी आने का न्योता देते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में शांति वार्ता की बात कही है.
ईरान में 'शांति वार्ता' को लेकर बोमन ईरानी ने ली चुटकी
Boman Irani Viral Video: बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे लेकर अभिनेत्री मंदाना करीमी ने तीखी प्रक्रिया व्यक्त की है.
इस वीडियो में उन्होंने ईरान में चल रहे युद्ध के मुद्दे पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मुंबई के दादर पारसी कॉलोनी आने का न्योता देते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में शांति वार्ता की बात कही. इस पर ईरानी मूल की एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने साफ तौर पर आपत्ति जताई है और उनकी “देर से आई चिंता” पर सवाल उठाया है.
दरअसल, हाल ही में ईरान-इजराइल-यूएस तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. मिसाइल हमलों और ऊर्जा संसाधनों पर हमलों के चलते वैश्विक स्तर पर स्थिति गंभीर बनी हुई है. इसी बीच खबरें सामने आईं कि अमेरिका की तरफ से ईरान को युद्धविराम के लिए प्रस्ताव दिया गया है, इसी मुद्दे पर अभिनेता बोमन इरानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया.
इस वीडियो में वे डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए बने बयान पर चुटकी लेते नजर आते हैं. वीडियो में उन्होंने खुद को, और नाम में इरानी होने वालों (जैसे स्मृति इरानी, अरूणा इरानी) को लेकर ठिठोली की और दादर पारसी कॉलोनी को “शांति वार्ता की जगह” बताते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर ट्रंप दादर पारसी कॉलोनी आ जाएं तो उन्हें टेस्टी धांसक और कस्टर्ड खिलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि ट्रंप को ईरानियों के लिए गैस सिलेंडर भी ले आना होगा. यह वीडियो काफी वायरल हुआ और बॉलीवुड की कई हस्तियों ने इस पर मजाकिया कमेंट किया.
ईरान के हालात से गहराई से जुड़ी और ईरानी मूल की अभिनेत्री मंदाना करीमी को यह मजाक बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. वीडियो के कमेंट सेक्शन में उन्होंने लिखा कि बोमन सर, “अचानक ईरान के बारे में बोलने लगे हैं, बहुत दिलचस्प टाइमिंग है.” उन्होंने याद दिलाया कि लंबे समय से ईरान में लोग गिरफ्तार, फांसी पर लगाए जा रहे हैं, परिवार खत्म किये जा रहे हैं और हजारों लोग मारे जा रहे हैं, लेकिन तब आप चुप थे.
मंदाना ने लिखा कि अब जब यह गैस, राजनीति और वैश्विक बातचीत का हिस्सा बन गया है, तभी हास्य और टिप्पणी शुरू हो गई, जबकि वास्तविक दर्द और मानवीय त्रासदी पर ध्यान कम लग रहा है.
IMD Delhi Weather Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 26 मार्च 2026 की शाम…
What Is Udaya Tithi:सनातन धर्म में किसी भी व्रत-त्योहार के तिथि का निर्धारण उदया तिथि…
1 अप्रैल से आम लोगों को एक और झटका लगने वाला है. सरकार ने रोजमर्रा…
Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित हरिदेव जोशी यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन…
classroom proposal viral video: बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित एक मेडिकल कॉलेज से एक…
Narhari Zirwal Controversy: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में मंत्री नरहरि…