Border 2: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है. बताया जा रहा है के ये फिल्म कमाई के मामले में सबसे बड़ी इंडियन वॉर फिल्म बन गई है.
बॉर्डर 2 बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली वॉर फिल्म
Border 2 Box Office: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बीते रविवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर फिर से दहाड़ लगाई. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसने ‘उरी’, ‘फाइटर’ और ‘केसरी’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन वॉर फिल्म बन गई है. देखें अन्य फिल्मों का रिकॉर्ड.
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी. इसके बाद पहले रविवार को इसने 54.5 करोड़ रुपये कमा डाले. इतना ही नहीं 26 जनवरी के दिन इस फिल्म ने 59 करोड़ रुपये कमाकर इतिहास रच दिया था. ‘बॉर्डर 2’ ने बीते सोमवार यानी कि 11वें दिन 5.75 करोड़ रुपये कमाए. वहीं फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 281 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसके अलावा फिल्म ने वर्ल्डवाइड 374 करोड़ रुपये से अधिक कमा लिए हैं.
भारतीय हिंदी सिनेमा में वॉर आधारित देशभक्ति फिल्में अक्सर बनती रहती हैं. लेकिन ‘बॉर्डर 2’ ने कमाई के मामले में कई फिल्मों को धूल चटा दी है. 2019 में रिलीज हुई विक्की कौशल अभिनीत ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने वर्ल्डवाइड 342 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की ‘फाइटर’ ने 2024 में दुनिया भर में 344 करोड़ कमाए. अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ ने 202 करोड़ की कमाई की. इस हिसाब से देखा जाए, तो ‘बॉर्डर 2’ ने सभी फिल्मों को वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में पछाड़ दिया है. यानी कि ये कहा जा सकता है कि ‘बॉर्डर 2’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली वॉर फिल्म बन गई है.
‘बॉर्डर 2’ ने कमाई के मामले में देशभक्ति और सैन्य पृष्ठभूमि पर बनी कई चर्चित फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह ‘बॉर्डर’ (3.7 करोड़), ‘लक्ष्य’ (40 करोड़), ‘एलओसी कारगिल’ (29.76 करोड़), ‘पलटन’ (10.22 करोड़), ‘इक्कीस’ (41.65 करोड़) और ‘120 बहादुर’ (24 करोड़) जैसी फिल्मों से कहीं आगे निकल चुकी है.
Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…
Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…
Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल.…
Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…
Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…