सिनेमाघरों में इस वक्त कई जॉनर की फिल्में दिखाई जा रही हैं, जिनमें हॉरर-कॉमेडी, एक्शन, लव स्टोरी आदि शामिल हैं. अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘भूत बंगला’ धीरे-धीरे अपनी कमाई में बढ़ोत्तरी कर रही है. बहुत जल्द फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी. वहीं, ‘धुरंधर 2’ 37 दिनों बाद भी अपना कमाल दिखा रही है. जबकि ‘डकैत’ जल्द ही सिनेमाघरों को अलविदा कह सकती है.
‘भूत बंगला’ 100 करोड़ की तरफ बढ़ी
अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘भूत बंगला’ को थिएटर्स में रिलीज हुए आठ दिन चुके हैं. इस फिल्म ने बीते दिन शुक्रवार यानी 24 अप्रैल को 5.75 करोड़ कमाए थे. वहीं, इसने गुरुवार को 5.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 90.15 करोड़ की कमाई कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का कुल बजट 120 करोड़ रुपये है. इस फिल्म में क्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.
‘डकैत’ की हालत पस्त
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म ‘डकैत’ शुरुआती दिनों से कुछ खास कमाई नहीं कर रही है. इस फिल्म ने शुक्रवार यानी 24 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर 25 लाख रुपये की कमाई की. वहीं, इसने गुरुवार को 50 लाख रुपये कमाए थे. फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने 15 दिनों में अभी तक 34.37 करोड़ रुपये कर लिया है.
‘धुरंधर 2’ का क्या रहा हालत
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रखा था. इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड को धराशाई कर दिया है. फिल्म ने 37वें दिन यानी गुरुवार को 1.60 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इसने गुरुवार को 1.55 करोड़ रुपये कमाए थे. इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 1124.24 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,768.66 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आए हैं.