Breathless Song Behind Story: मशहूर गायक शंकर महादेवन का गाना 'ब्रेथलेस' हिंदी संगीत जगत की सबसे पॉपुलर रचनाओं में से एक है. लेकिन इस गाने के बनाने के पीछे का संघर्ष कई वर्षों का है. कभी इसे गाने के लिए नहीं मिल रहा था कोई सिंगर, फिर इसने रच दिया इतिहास.
ब्रेथलेस सॉन्ग के पीछे की कहानी
Shankar Mahadevan Song Breathless: शंकर महादेवन का पॉपुलर गाना ‘ब्रेथलेस’ आज भी खास माना जाता है, जिसे सुनकर लगता है जैसे उन्होंने इसे एक ही सांस में गाया हो. इसके बोल गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे थे. इस गाने के पीछे की कहानी जान आप हैरान हो सकते हैं. सात सालों तक इसे गाने के लिए कोई सिंगर और म्यूजिशियन नहीं मिल रहा था. इस बात का खुलासा खुद जावेद अख्तर ने किया था. चलिए जानते हैं इस सॉन्ग की अनसुनी कहानी.
जावेद अख्तर ने वैरायटी इंडिया से बातचीत करते हुए ‘ब्रेथलेस’ गाने के पीछे का संघर्ष बताया था. गीतकार ने बताया कहा कि बड़े शास्त्रीय गायक और संगीतकार भी कहते थे कि वे ऐसा गाना नहीं बना सकते. जब वे मना कर देते, तो वह उनसे धुन देने को कहते और बाकी काम खुद करने की बात करते. उन्होंने कहा कि लोग इस आइडिया को दिलचस्प तो मानते थे, लेकिन इसमें हाथ डालने की हिम्मत कोई नहीं करता था. जावेद अख्तर हर हाल में इस गाने को बनाना चाहते थे. हालांकि, उन्होंने किसी भी संगीतकार या गायक का नाम नहीं बताया.
जावेद अख्तर ने सात सालों तक ‘ब्रेथलेस’ गाने के लिए सिंगर-म्यूजिशिय ढूंढ़े, लेकिन उन्हें कोई नहीं मिल रहा था. फिर लंबे इंतजार के बाद, उनकी मुलाकात शंकर महादेवन से हुई, जिन्होंने उस प्रोजेक्ट के लिए हां कह दी. जावेद अख्तर बताते हैं कि अगर उनकी मुलाकात उस गायक-संगीतकार से न हुई होती तो क्या होता. उन्होंने कहा कि तब वह गाना कभी बन ही नहीं पाता.
शंकर महादेवन के गाने ‘Breathless’ को रिकॉर्ड और शूट करने के बाद भी इसे रिलीज करने में दिक्कतें आईं. म्यूजिक कंपनी का मार्केटिंग विभाग इस गाने पर भरोसा नहीं कर रहा था और रिलीज से मना कर रहा था, जिस पर काफी बहस भी हुई. हालांकि, तमाम मुश्किलों के बाद साल 1998 में यह गाना रिलीज हुआ और आते ही यह गाना सुपरहिट साबित हुआ.
सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…
Baby with Two Heads: ओडिशा के कंधमाल जिले में दो सिर वाले बच्चे का जन्म…
LTCG Tax Removal Benefits: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने इस मुद्दे पर एक अहम बयान…
2026 Toyota Glanza Facelift: टोयोटा ने भारत में अपनी प्रीमियम हैचबैक कार ग्लैंजा का 2026…
AI Ring: बाजारों में एआई से लैस घड़ी और चश्मे तो काफी पहले से मौजूद…
India vs West indies 4th T20I Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच कब और कहां…