कॉकटेल 2 की रिलीज डेट को लेकर जानकारी दी गई है कि शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म कॉकटेल को रिलीज किया जाने वाला है. 18 मार्च को इसका टीजर रिलीज किया जा सकता है.
कॉकटेल 2 रिलीज डेट
Cocktail 2 Release Date: 2012 में रिलीज हुई सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की फिल्म कॉकटेल का पार्ट 2 रिलीज होने वाला है, इसकी रिलीज डेट को लेकर खुलासा किया गया है. इस पार्ट में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन नजर आएंगे. होमी अदजानिया की ये फिल्म 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन तीनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि कॉकटेल 2 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. फैंस इस फिल्म के आने से खुश होने के साथ ही दुखी भी हैं. इसकी वजह ये है कि कॉकटेल 2 का मुकाबला यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक से होने वाला है.
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है. साथ ही पोस्ट कर जानकारी दी है कि फिल्म 19 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का टीजर 18 मार्च को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा. इसका कारण ये है कि एक्टर्स द्वारा शेयर किए गए पोस्टर्स पर लिखा है कि ये फिल्म का फर्स्ट लुक बुधवार को थिएटर्स में देखा जा सकता है. फिल्म 19 जून को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी. फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए 18 मार्च को थिएटर जाकर देखने की अपील की गई है.
बता दें कि 4 जून को यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का तगड़ा बज बना हुआ है. ऐसे में कॉकटेल 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर इसका असर पड़ने की संभावना हो सकती है. इतना ही नहीं कॉकटेल 2 से एक सप्ताह पहले यानी 12 जून को वरुण धवन की कॉमेडी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है भी रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर, चंकी पांडे, मौनी रॉय, मनीष पॉल, जिम्मी शेरगिल, कुबरा और राकेश बेदी नजर आएंगे. जानकारी के लिए बता दें कि डेविड धवन की ये फिल्म पहले 05 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन यश की टॉक्सिक को देखते हुए इसकी रिलीज डेट बदलकर 12 जून कर दी गई है.
The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…
युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…
7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर 'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…
Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…
उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…
Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…