<
Categories: मनोरंजन

पैरों में चप्पल-सिर पर कैप…’किस किस को प्यार करूं 2′ के प्रीमियर पर पहुंचे कॉमेडियन सुनील पाल, हालात देख दंग रह गए फैन्स

Sunil Pal: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की फिल्म किस किस को प्यार करूं 2 सिनेमाघरों में लग चुकी है. वहीं फिल्म के प्रीमियर पर जब कॉमेडियन सुनील पाल पहुंचे, तो उनका हाल देख हर कोई हैरान रह गया.

Sunil Pal: पॉपुलर कॉमेडियन सुनील पाल हाल ही में मुंबई में आयोजित कपिल शर्मा की फिल्म किस किस को प्यार करूं 2 के प्रीमियर में नजर आए. इस खास मौके पर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने शिरकत की, जिनमें टाइगर श्रॉफ, अमीषा पटेल, सुनील शेट्टी, अनिल कपूर, भारती सिंह, तब्बू, राजीव ठाकुर, कृष्णा अभिषेक, आरती सिंह,  मनोज बाजपेयी, अर्चना पूरन सिंह, मनीष पॉल, जाकिर खान और जॉनी लीवर शामिल थे. वहीं सुपरस्टार आमिर खान भी अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ इस इवेंट में पहुंचे.

सितारों से भरे इश इवेंट में कॉमेडियन सुनील पाल भी पहुंचे थे. लेकिन उनके अंदाज, उनकी हेल्थ औऱ पहनावे ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. उनकी घटा हुआ वजन देख हर कोई हैरान रह गया. सोशल मीडिया र सुनील का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैन्स उनके लिए चिंतित नजर आ रहे हैं. वीडियो में सुनील पाल नीली शर्ट, काले रंग की पैंट और पैरों में चप्पल पहनकर इवेंट में पहुंचते नजर आते हैं. जैसे ही यह क्लिप सामने आई, फैंस की नजर उनके बदले हुए हुलिए पर टिक गई.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

काफी दुबले दिखाई दे रहे सुनील को देखकर लोग उनकी सेहत को लेकर चिंता जताने लगे हैं. वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन आने लगे. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि उनकी हालत देखकर लग रहा है कि वह किसी बड़ी परेशानी से गुजर रहे हैं और ऐसे वक्त में उनके करीबी दोस्तों को आगे आकर मदद करनी चाहिए. वहीं दूसरे ने लिखा कि समय कभी एक जैसा नहीं रहता. हालांकि कुछ लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया भी दी. एक यूजर ने कमेंट किया कि जब कोई दूसरों के बारे में गलत बोलोगे, तो फिर ऐसी स्थिति का सामना करना ही पड़ता है.

अगर ‘किस किस को प्यार करूं 2’ की बात करें, तो यह कपिल शर्मा की हिट फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ का अगला भाग है. इस बार भी कपिल शर्मा के साथ कई नए और दिलचस्प चेहरे नजर आ रहे हैं. फिल्म में आयशा खान, त्रिधा चौधरी, वरीना हुसैन, पारुल गुलाटी, मंजोत सिंह, आइशा उकबाह मलिक और हीरा वरीना अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं.

12 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है फिल्म

इस फिल्म के निर्देशन की कमान अनुकल्प गोस्वामी ने संभाली है. दर्शकों को लंबे समय से जिस फिल्म का इंतजार था, वह आखिरकार 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म के वीडियोज और क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहे हैं. कपिल शर्मा और मेकर्स को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं.

Sweety Gaur

Recent Posts

हिमंत बिस्वा सरमा पहली बार कब और किस सीट से बने विधायक, राजनीति में आने से पहले क्या करते थे?

Himanta Biswa Sarma Profile: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर 9 अप्रैल को वोट डाले…

Last Updated: April 4, 2026 21:03:00 IST

जीभ पर बार-बार क्यों हो जाते हैं सफेद छाले? किन बीमारियों का है संकेत, डॉक्टर से समझें कारण और बचाव

Mouth ulcers sign: आमतौर पर माना जाता है कि, जीभ पर सफेद छाले पेट की…

Last Updated: April 4, 2026 20:28:30 IST

आसमान में 1000 किलोमीटर तक छाया अंधेरा, दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में आफत बनकर बरसेगी बारिश

Delhi NCR Rain Forecast: भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास करीब 1000 किलोमीटर तक…

Last Updated: April 4, 2026 20:19:00 IST

आखिरकार आ ही गई अमेरिका से वो खबर, जिसका भारत को था बेसब्री से इंतजार, अब दूर होगी ये बड़ी टेंशन

India US Defence News: HAL के चेयरमैन डी.के. सुनील ने कहा कि 'तेजस मार्क 1A'…

Last Updated: April 4, 2026 20:01:26 IST

बड़े दिलवाले सलमान खान! हार्ट ट्रांसप्लांट से पहले फैन का बने सहारा, फोन पर दो घंटे की बात

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक…

Last Updated: April 4, 2026 19:42:57 IST