<
Categories: क्रिकेट

किसने टी-20 में ठोके 229 रन?  क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, छक्कों की गिनती सुन उड़ जाएंगे होश

Double hundred in T20: नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने ऑस्ट्रेलियन ग्रेड क्रिकेट खेलते हुए एक T20 मैच में अनोखा दोहरा शतक लगाया.

Double hundred in T20: ना भारत ना पाकिस्तान एक छोटे से देश के खिलाड़ी ने क्रिकेट के मैदान पर तहलका मचाकर रख दिया है. इस खिलाड़ी ने टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगा कर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दिया है.  इस बल्लेबाज ने 12 दिसंबर 2025 को खेले गए एक टी20 मैच में 81 गेंद पर नाबाद 229 रन बना दिए. जिसे देख वहां मौजुद हर शख्स दंग रह गया. तो चलिए जानते हैं कि कौन है ये खिलाड़ी जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है.

स्कॉट एडवर्ड्स ने रचा इतिहास

ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स  हैं. एडवर्ड्स ने ‘टी20 क्रिकेट’ यानी 20 ओवर फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाकर हर किसी को अपने बल्लेबाजी का दिवाना बना लिया है.स्कॉट एडवर्ड्स ये दोहरा शतक ऑस्ट्रेलियाई T20 क्रिकेट ग्रेड मैच में जड़ा. स्कॉट एडवर्ड्स ने 81 गेंद पर नाबाद 229 रन की पारी खेली. स्कॉट एडवर्ड्स ने अपने इस कमाल की पारी में 3 छक्के और 14 चौके जड़ दिए.  इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 282.71 का रहा था. स्कॉट एडवर्ड्स ने क्लेंजो ग्रुप शील्ड T20 टूर्नामेंट में अल्टोना स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की तरफ से खेलते हुए फोर्थ राउंड के मैच में विलियम्स लैंडिंग एससी टीम के खिलाफ यह ऐतिहासिक पारी खेली है.

186 रन से जीत लिया मुकाबला

पहले बैटिंग करते हुए स्कॉट एडवर्ड्स के डबल सेंचुरी की मदद से उनकी टीम, एल्टोना स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 304 रन बनाए. 305 रन के टारगेट का पीछा करते हुए विलियम्स लैंडिंग SC 118 रन पर ऑल आउट हो गई. इस तरह, स्कॉट एडवर्ड्स की टीम, एल्टोना स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने यह मैच 186 रन से जीत लिया. हालांकि, इस मैच को ऑफिशियल स्टेटस नहीं मिला है.

स्कॉट एडवर्ड्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भी किया है कमाल

नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के कैप्टन स्कॉट एडवर्ड्स ने अब तक 69 वन डे इंटरनेशनल मैचों में 38.32 की एवरेज से 2108 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने ODI में 20 हाफ-सेंचुरी लगाई हैं. ODI क्रिकेट में उनका हाईएस्ट स्कोर 86 है. 82 T20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 1226 रन बनाए हैं, जिसमें दो हाफ-सेंचुरी शामिल हैं. T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका हाईएस्ट स्कोर 99 है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Share
Published by
Divyanshi Singh

Recent Posts

IND VS PAK: भारतीय ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान को चटाई धूल

IND VS PAK:शिवम दुबे ने अंतिम ओवर डाला, जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने हसन नवाज…

Last Updated: October 3, 2026 13:43:49 IST

Haryana News: सुनसान इमारत के अंदर किशोरी को उठाकर अंदर ले गए बदमाश, 4 लोगों ने मिलकर किया गैंग रेप, सहेली पर भी किया हमला

Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में एक सुनसान इमारत के अंदर चार युवकों ने कथित तौर…

Last Updated: October 3, 2026 13:39:07 IST

IND vs PAK Final: 28 गेंदें, 61 रन और 7 छक्के: अभिषेक शर्मा ने पाक के उड़ाए परखच्चे, तोड़ दिया गेल और ब्रेविस का बड़ा रिकॉर्ड

Abhihsek Sharma Fastest 100 Six Record: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ…

Last Updated: October 3, 2026 13:11:40 IST

Hyderabad News: मंदिर में पुजारी पर हुआ हमला, देवी की मूर्ति पर भी लाठी से किया प्रहार, Video Viral होने के बाद मचा बवाल

हैदराबाद के संतोषी माता मंदिर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पुजारी पर हमला…

Last Updated: October 3, 2026 13:06:19 IST

Chris Gayle का 13 साल पुराना महारिकॉर्ड ध्वस्त! 20 साल के इस बल्लेबाज ने टी20 में ठोके नाबाद 188 रन, रच दिया इतिहास

Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…

Last Updated: October 3, 2026 12:48:57 IST