<
Categories: मनोरंजन

आखिर कपिल के शो में क्यों नहीं कॉमेडियन सुनील पाल, बोले- ‘पंजाब का आधा हिस्सा…’

कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील पाल एक जाना-माना चेहरा हैं. हाल ही में सुनील पाल से पूछा गया कि वो कपिल के शो में क्यों नहीं जाते. इस पर उन्होंने कहा कि वो उनके शो पर लंगर चल रहा है.

Comedian Sunil Pal: कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील पाल जाने माने कॉमेडियन हैं और एक समय पर दोनों के बीत खासी दोस्ती देखने को मिली थी. इसके बावजूद भी सुनील पाल कभी कपिल शर्मा के शो में दिखाई नहीं दिए. जाने माने स्टैंडअप कॉमेडियन सुनील पाल अपने कंट्रोवर्सियल बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं. ऐसे में बहुत से लोगों का मानना है कि दोनों के बीच नाराजगी है. हालांकि सुनील ने कई बार कपिल की तारीफ की है. इससे साफ है कि कपिल और उनके बीच आज भी प्यार बरकरार है. एक इंटरव्यू में उनसे सवाल किया गया आखिर वे कपिल के शो में क्यों नहीं जाते? आइए जानते हैं इस पर सुनील ने क्या जवाब दिया…

जब सुनील पाल से सवाल किया गया कि आखिर वे कपिल के शो में क्यों नहीं जाते, तो उन्होंने कहा कि कपिल को अभी उनकी जरूरत नहीं है. जब उन्हें महसूस होगा कि कपिल को उनकी जरूरत है, तो वो शो पर मौजूद होंगे. उन्होंने कहा कि कपिल के साथ उनकी कोई नाराजगी नहीं है. वो 12 सालों से कॉमेडी शो चला रहे हैं और हमेशा से अपने दोस्तों को आगे बढ़ने में मदद करते हैं. उन्हें दुनिया के हाईएस्ट पेड कॉमेडिन में गिना जाता है. 

‘शो में लंगर चल रहा है’

सुनील ने कहा कि उन्होंने कपिल से कभी नहीं कहा कि उन्हें अपने शो में ले लें जबकि कपिल ने खुद कई बार उन्हें अपने शो पर इनवाइट किया है. कपिल अक्सर मुझे शो पर बुलाते हैं और कहते हैं कि भाई आ जाओ, मुझसे मिलो और वो उनकी महानता है. उन्होंने कहा कि जब मुझे लगेगा कि उन्हें मेरी जरूरत है, तो मैं उनके शो पर मिलूंगा. वरना इन दिनों उनके शो में लंगर तो चल ही रहा है. पंजाब का आधा हिस्सा वहां पर मौजूद है. 

कपिल शर्मा की काफी तारीफ करते हैं सुनील

बता दें कि सुनील कपिल शर्मा के ‘किस-किसको प्यार करूं’  के प्रीमियर में नजर आए थे. इससे पहले वे सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में गए थे. वहां पर सुनील पाल ने कपिल शर्मा की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि 40 सालों से इंडस्ट्री में जॉनी लीवर ही एकमात्र कॉमेडियन हैं, जो इंडस्ट्री में बदलाव लाए. में उनका बहुत बड़ा फैन हूं. जॉनी के अलावा मुझे कपिल शर्मा में वो दम दिखा.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

KKR vs LSG: वरुण OUT, सुनील नरेन IN! लखनऊ के खिलाफ कैसी होगी केकेआर की प्लेइंग XI? पंत की सेना भी तैयार

KKR vs LSG Predicted Playing XI: IPL 2026 में केकेआर की टीम का प्रदर्शन अभी…

Last Updated: April 9, 2026 17:55:36 IST

BMW India: EV का योगदान पहुंचा 26%, पहली तिमाही में शानदार बिक्री, क्या खत्म हो रहा है ICE का दौर?

Electric Vehicles: BMW India ने 2026 की पहली तिमाही में 4,567 वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री…

Last Updated: April 9, 2026 17:38:25 IST

क्या मुगल हरम में होता था ये सब? सिर्फ बादशाह नहीं, और भी लोग बनाते थे संबंध, इसके पीछे की सच्चाई कर देगी हैरान

Mughal Harem Truth: मुगल हरम, मुगल काल का एक ऐसा रहस्य है,जिसको लेकर अलग-अलग लोगों…

Last Updated: April 9, 2026 17:33:55 IST

Bijnor Thief: तालाब में 5 घंटे छुपा रहा चोर, कमल के फूल की डंडी से लिया सांस, पार्षद भी रह चुका है आरोपी

Bijnor Thief Arrest News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार…

Last Updated: April 9, 2026 17:56:15 IST

Khawaja Asif: ‘हिंदुस्तान और इजराइल इस्लाम के…’, शांति के बीच पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर

Khawaja Asif controversial Statement: अमेरिका और ईरान के युद्ध विराम के बीच पाकिस्तान के रक्षा…

Last Updated: April 9, 2026 17:02:13 IST