Debina Bonnerjee and Gurmeet Choudhary: टीवी अभिनेत्री देबिना बनर्जी की लव लाइफ काफी फिल्मी है. जब वह पर्दे पर सीता बनीं, तो उन्हें ऑन-स्क्रीन राम से प्यार हो गया. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस की लव स्टोरी.
देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी की प्रेम कहानी
Debina Bonnerjee and Gurmeet Choudhary Love Story: टेलीविजन की दुनिया के दो चमकते सितारे देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी एंटरटेमेंट जगत में खूबसूरत कपल्स में से एक हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि कैसे शुरू हुई थी इनकी लव स्टोरी. रामायण के सेट पर जब ये दोनों राम-सीता बने, तभी दोनों को प्यार हो गया. फिर इन्होंन गुपचुप रचा ली शादी. जानिए इनकी प्रेम कहानी.
गुरमीत चौधरी और देबिना मुखर्जी को लोग टेलीविजन की असली ‘राम-सीता’ जोड़ी के तौर पर जानते हैं. लेकिन गुरमीत और देबिना की असल जिंदगी की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है. साल 2006 में पहली बार दोनों की मुलाकात हुई, उस वक्ति दोनों एक टैलेंट हंट शो के टॉप 30 कंटेस्टेंट में शामिल थे और अभिनय की दुनिया में संघर्ष कर रहे थे. एक बार गुरमीत चौधरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके बैंक अकाउंट में सिर्फ 500 रुपये थे. लेकिन उस वक्त भी देबिना ने उनका साथ नहीं छोड़ा.
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी साल 2008 के ‘रामायण’ टीवी शो में राम और सीता की भूमिका निभाकर घर-घर में मशहूर हुए थे. इसी शो के दौरान दोनों का प्यार और बढ़ा.
बहुत से लोग यह नहीं जानते कि गुरमीत और देबिना ने 2011 में अपनी शानदार शादी से बहुत पहले ही, एक गुपचुप शादी करके अपनी किस्मत एक-दूसरे के साथ जोड़ ली थी. जब गुरमीत सिर्फ 19 साल के थे और इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तो उन्हें देबिना को खोने का डर सता रहा था, क्योंकि देबिना का करियर साउथ इंडियन सिनेमा में रफ़्तार पकड़ने लगा था. इसलिए, जब देबिना ने मजाक में कहा कि वह शादी करना चाहती हैं, तो गुरमीत ने इसे गंभीरता से ले लिया. आखिरकार बाद में 2011 में दोनों ने भव्य शादी की.
देबिना और गुरमीत की दो बेटियां हैं. एक का नाम लियाना है और दूसरे के नाम दिविशा है.
IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…
Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…
IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…
युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…
Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…