<
Categories: देश

‘वह’ घुटनों पर था और रो रही थी खूबसूरत लड़की, दावा है ये वीडियो देखकर भर आएंगी आपकी भी आंखें

शादी के बाद बेटी की विदाई वह लम्हा होता है जब पिता का कठोर दिल भी पिघला जाता है. विदाई के समय पिता अपनी परी को दूर जाते देख रो ही पड़ता है.

Father Daughter Emotional Video: शादी-समारोह का माहौल हंसी-खुशी और भरपूर आनंद का होता है. शादी समारोह के आखिरी चरण में बेटी की विदाई के दौरान खुशियां कहीं दूर चली जाती हैं. लड़की पक्ष के लोग गम में डूब जाते हैं. दरअसल, बेटी की विदाई के लम्हे लड़की के माता-पिता के लिए बेहद भावुक करने वाले होते हैं. यह पैरेंट्स के लिए सबसे भावुक लम्हा होता है. बेटी की विदाई के समय भावनाओं का वह समंदर उमड़ता है, जब आंखें नम और दिल दुआओं से भर जाता है.  वहीं, दुल्हन बनी बेटी भी बचपन से लेकर विदाई तक के लम्हों का याद कर रो पड़ती है. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसमें पिता शादी से पहले बेटी के साथ रीति-रिवाज यानी रस्में निभा रहा है और बेटी की आंखें नम हो जाती हैं. 

इस वीडियो में पिता सबसे पहले थाल में कलर लेकर कमरे में बैठी पिता के पास जाता है. इसमें रोचक यह है कि सामने सोफे पर बैठी बेटी के समक्ष पिता पहले नतमस्तक होता है. इसके बाद पूरी तरह से दंडवत हो जाता है. अगले चरण में बेटी उस थाल में भरे रंगों में अपने पैर रखती है और फिर कपड़ों पर उसकी छाप देती है. इसके बाद पिता उन छाप पर भावुक अंदाज में माथा टेकता है. 

घर वाले हो जाते हैं भावुक

यह रस्म अदा करने के दौरान जहां बेटी रो पड़ती है तो पूरा परिवार भावुक हो जाता है. भले ही यह एक रस्म हो और बेहद सामान्य अंदाज में निभाई गई हो, लेकिन यह वीडियो भावुक इसलिए भी करता है, क्योंकि बेटी की भावनाएं भी आंसू के रूप में छलक पड़ती हैं. 

भावुक कर देता है गाना

इस वीडियो के बैकराउंड में जो गीत बजता है वह मोहम्मद रफी और आशा भोसले की आवाज में है. जिनका 12 अप्रैल, 2026 को निधन हो गया. यह गीत ‘हम दोनों’ फिल्म का है और फिल्माया गया है- साधना और देव आनंद पर. गीत के बोल हैं- अभी ना जाओ छोड़कर कि दल अभी भरा नहीं. पूरे वीडियो में ये गीत बजता है. 

घुटनों पर बैठ कर पिता करता है रस्में पूरी

वीडियो के आखिर में पिता फूल लेकर घुटनों के बल पर बेटी के पास आता है. बेटी भी भावुक अंदाज में आगे बढ़कर पिता को गले लगा लेती है. इसके बाद परिवार के हर सदस्य के पास जाती है और गले लगती है. इस दौरान भाई भी भावुक अंदाज में बहन के गले लगता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है. इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो कर देख रहे हैं. यहां पर बता दें कि बेटी की विदाई का लम्हा वह होता है. जब वह अपना बचपन का घर, यहां की यादें और माता-पिता का साया छोड़कर पति के साथ नए जीवन की शुरुआत करती है,

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

करवा चौथ पर भद्रा का साया या नहीं? व्रत रखने से पहले जान लें पूजा का सही मुहूर्त, जानें किस शहर में कब दिखेगा चांद

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. पूजा…

Last Updated: October 23, 2026 20:45:19 IST

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार से बनी सहमति; सप्लाई बहाल करने की तैयारी

Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…

Last Updated: October 23, 2026 19:51:26 IST

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीनों आरोपियों की भूमिका की जांच, पुलिस को 28 अक्टूबर तक मिली कस्टडी

Tiger shroff firing case: टाइगर श्रॉफ से जुड़े मुंबई फायरिंग मामले में सोनीपत से गिरफ्तार…

Last Updated: October 23, 2026 19:49:27 IST

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम में फैक्ट्रियां बंद! 36 घंटों से नहीं आई बिजली, बत्ती गुल होने से लगा जाम

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम के कई इलाकों में मंगलवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित हुई.…

Last Updated: October 23, 2026 19:25:20 IST

अमित मिश्रा का बड़ा दावा, अनिल कुंबले और विराट कोहली ने दिया था वापसी का भरोसा, फिर नहीं मिला जवाब

Amit Mishra on Virat Kohli: पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा का दावा है कि अनिल कुंबले…

Last Updated: October 23, 2026 19:01:28 IST

ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी! क्वालिफायर की तारीख आई सामने, जानें कब और कैसे मिलेगा टिकट

Cricket in Olympics: लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी से पहले पुरुष और…

Last Updated: October 23, 2026 18:48:28 IST