<
Categories: मनोरंजन

Dev Anand…काला कोट पहनकर निकले, तो मर मिटती थीं लड़कियां, सिनेमा हॉल में हो जाती थीं बेहोश… कोर्ट ने लगाया था बैन!

Dev Anand Death Anniversary: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता देव आनंद, जिसकी पूरी दुनिया दिवानी थी. फैंस उनकी अदाकारी के दीवाने थे. लड़किया उनकी खूबसूरती पर फिदा थी. इतना ही नहीं कोर्ट ने देव आनंद के काले कोट पहनने पर बैन तक लगा दिया था.

Dev Anand Was Banned Wearing Black Coat: दिग्गज देव आनंद की पूरी दुनिया दीवानी थी. उन्हें देखने के लिए सड़को पर लाखों-करोड़ों की भीड़ लग जाती है, उनकी फिल्में रिलीज होते ही थिएटर खचाखच भर जाता है, लड़किया उनकी खूबसूरती पर फिदा थी. देव आनंद की जगह आज भी पूरे हिंदी सिनेमा में कोई नहीं ले पाया है. उनकी शानदार अदाकारी के साथ-साथ लोग उनके स्टाइल पर भी फिदा थे. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए तरसते थे और कुछ भी कर गुजरने को तैयार थे. 

कोर्ट ने लगाया था देव आनंद के काले रंग के कपड़े पहनने पर बैन

50 और 60 के दशक में देव आनंद अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहते थे. देव आनंद अपने जमाने में सबसे हैंडसम अभिनेता माने जाते थे. उनके खूबसूरती के आस-पास भी कोई नहीं था. एक्टर को बॉलीवुड का फैशन आइकन भी कहा जाता था. कहा जाता है कि महिलाएं देव आनंद की एक झलक पाने के लिए छतों से कूद जाया करती थीं. इसी वजह से कोर्ट ने देव आनंद को काले रंग के कोट पहनने तक पर बैन लगा दिया था.

देव आनंद की एक झलक पाने के लिए सुसाइड करने तक पहुंची लड़कियां

दरअसल, साल 1958 में देव आनंद की एक फिल्म ‘काला पानी’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म में एक्टर ने व्हाइट शर्ट और ब्लैक कोट पहना था, उनके इस लुक ने हर जगह तबाही मचा दी थी, फैंस उनके इस लुक के दीवाने हो गए थे. दीवानगी का आलम उस कदर था कि लड़कियां उन्हें देखने के लिए अपनी छतों से छलांग लगाने को तैयार हो गई थीं. उस दौरान की खबरों की माने तो कई लड़कियों ने सुपरस्टार देव आनंद की एक झलक पाने के लिए सुसाइड करने तक की कोशिश की थी. जब ये मामला बेहद गंभीर होने लगा तो, कोर्ट ने देव आनंद के काले कपड़े पहनने पर बैन लगा दिया

हिंदी सिनेमा के इतिहास में हुआ था ये पहली बार

हिंदी सिनेमा के पूरे इतिहास में ऐसा पहली बार था कि किसी अभिनेता के पहनावे पर कोर्ट ने दखल दिया हो और रोक लगाई हो. बता दें कि देव आनंद साल 1946 में पने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा पर जमकर राज किया और कभी भी पीछें मुड़कर नहीं देखा उन्होंने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है साल 2011, 4 दिसंबर देव आनंद से इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर अविनाश मिश्रा का कब्जा, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और क्या-क्या जीता

khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…

Last Updated: October 4, 2026 23:44:38 IST

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST