Dharmendra Family: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर धर्मेंद्र अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहे है. 89 साल के धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं है. लेकिन वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए है. आइए जानते हैं कि उनके परिवार कौन है और वे क्या करता है.
Dharmendra Family
Dharmendra Family Tree: मशहूर एक्टर धर्मेंद्र के जाने से उनके फैंस और पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा है. हाल ही में अगस्त्य नंदा की फिल्म “21” का नया पोस्टर रिलीज हुआ है. जिसमें धर्मेंद्र की एक झलक देखकर फैंस खुश हो गए. हालांकि उनके जाने की खबर से उन्हें झटका लगा. धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा में 65 साल से ज़्यादा समय तक राज किया और आज उनका निधन हो गया. इस मौके पर हम आपको उनके पूरे परिवार के बारे में बताते है. धर्मेंद्र ने दो बार शादी की थी. पहली पत्नी प्रकाश कौर और दूसरी बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से किया था. हेमा मालिनी से उनकी शादी उस समय विवादों में रही थी. लेकिन क्या आप जानते है कि धर्मेंद्र का परिवार कितना बड़ा है और उनके परिवार के सदस्य क्या करते हैं?
धर्मेंद्र के परिवार के ज़्यादातर सदस्य किसी न किसी तरह से बॉलीवुड से जुड़े रहे है. उन्होंने 1954 में प्रकाश कौर से शादी की थी. जब धर्मेंद्र सिर्फ़ 19 साल के थे. इस शादी से उनके चार बच्चे हुए. अजय सिंह देओल (सनी देओल), विजय सिंह देओल (बॉबी देओल), विजेता देओल और अजीता देओल. सनी और बॉबी ने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और दर्शकों के बीच बहुत पॉपुलर रहे. वहीं विजेता और अजीता ने फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए रखी है और मीडिया की नज़रों से दूर प्राइवेट लाइफ जीती है. सोशल मीडिया पर उनकी बहुत कम तस्वीरें देखने को मिलती है.
1980 में धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के बाद हेमा मालिनी से शादी की. यह शादी उस समय बहुत चर्चा में रही थी क्योंकि धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना हेमा मालिनी से शादी कर ली थी. जिससे विवाद भी हुआ था. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की इस शादी से दो बेटियां हुईं. ईशा देओल और अहाना देओल. ईशा अपने माता-पिता की तरह फिल्म इंडस्ट्री में आ गई. जबकि अहाना शादी के बाद विदेश में बस गई. हाल ही में ईशा देओल अपने पति भरत तख्तानी से तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में थी.
धर्मेंद्र का परिवार जिसमें उनके बच्चे बहु दामाद और पोते-पोतियां शामिल हैं, सभी अपनी ज़िंदगी में अच्छी तरह से जमे हुए है. उनके बड़े बेटे सनी देओल ने 1984 में पूजा देओल से शादी की. कपल के दो बेटे है करण देओल और राजवीर देओल, दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहे है. धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल ने 1996 में तान्या देओल से शादी की. उनके दो बेटे हैं आर्यमान देओल और धरम देओल.
प्रकाश कौर और धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं, अजीता और विजेता. अजीता की शादी किरण चौधरी से हुई है और उनकी दो बेटियां है. निकिता चौधरी और प्रियंका चौधरी. विजेता की शादी विवेक गिल से हुई है, और उनके दो बच्चे है. एक बेटी, प्रेरणा गिल, और एक बेटा, साहिल गिल.
धर्मेंद्र की हेमा मालिनी से दो बेटियां हैं, ईशा और अहाना देओल। ईशा की शादी बिजनेसमैन भरत तख्तानी से हुई थी, लेकिन वे 2024 में अलग हो गए। ईशा की दो बेटियां हैं, राध्या और मिराया। अहाना ने 2014 में बिज़नेसमैन वैभव वोहरा से शादी की और उनके तीन बच्चे हैं: एक बेटा और दो बेटियां।
धर्मेंद्र की हेमा मालिनी से 2 बेटिया है. ईसा और अहाना देओल. ईसा की शादी एक बहुत बड़े बिजनेसमैन भरत तख्तानी से हुई थी. लेकिन वे 2024 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गये. ईशा की दो बेटियां है, राध्या और मिराया. अहाना ने 2014 में बिजनेसमैन वैभव वोहरा से शादी की और उनके तीन बच्चे है एक बेटा और दो बेटी है.
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…
Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…
Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…