Justice J.K. Maheshwari: जस्टिस सूर्यकांत ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बनते ही एक बड़ा फैसला ले लिया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के जज जितेंद्र कुमार माहेश्वरी को सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विसेज़ कमेटी (SCLSC) का नया चेयरमैन नॉमिनेट किया है.
Justice J.K. Maheshwari: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने CJI पद की शपथ लेते ही एक बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति माहेश्वरी को सर्वोच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति (एससीएलएससी) का अध्यक्ष नामित किया गया है. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 24 नवंबर को इस संबंध में एक राजपत्र अधिसूचना जारी कर दिया गया है.
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की धारा 3ए द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए न्यायमूर्ति माहेश्वरी का नामांकन किया. न्यायमूर्ति माहेश्वरी, जो 2021 से सर्वोच्च न्यायालय में कार्यरत हैं, अब एससीएलएससी के प्रमुख होंगे, जो सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष मामलों में पात्र वादियों को निःशुल्क कानूनी सेवाएं प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है.
इस पद पर पहले न्यायमूर्ति सूर्यकांत थे, जिन्हें सोमवार को मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया. इसी के साथ उन्होंने न्यायमूर्ति विक्रम नाथ को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) का कार्यकारी अध्यक्ष नामित किया गया.
बता दें कि, जस्टिस विक्रम नाथ पहले से ही SCLSC के चेयरमैन पद पर थे. उन्हें अब NALSA के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर नियूक्त किया गया है. जस्टिस माहेश्वरी 2021 से सुप्रीम कोर्ट बेंच में काम कर रहे थे. इससे पहले वह आंध्र प्रदेश के चीफ जस्टिस और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज के तौर पर काम कर चुके हैं.
Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…
Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…
Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…
US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…
हरिद्वार से वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर नशे में धुत चार लोग…
NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…