<
Categories: मनोरंजन

जब 10 साल के बच्चे ने धर्मेंद्र जैसे सितारों को किया पीछे, जीता नेशनल अवॉर्ड; आज अपनी अदाकारी से खींचते हैं ध्यान

Dharmendra: साल 1967 में बॉलीवुड में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई, जिसमें मौजूद 10 साल के चाइल्ड एक्टर ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को भी पीछे छोड़ दिया. आखिर कौन था वो एक्टर?

सिनेमाई दुनिया में जब भी फिल्में बनाई जाती हैं, तो उसमें हर किरदार का अपना अहम रोल होता है. ऐसी ही एक फिल्म करीब 60 साल पहले आई थी. उस फिल्म में धर्मेंद्र संग एक 10 साल का चाइल्ड एक्टर था, जिसे फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था. उस एक्टर के अभिनय ने लोगों को दीवाना बना लिया था.

कौन था वो चाइल्ड एक्टर?

साल 1967 में मीना कुमारी और धर्मेंद्र की एक फिल्म आई ‘मझली दीदी’ जिसका निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था. फिल्म में जिस बालक ने मीना कुमारी के मुहबोले भाई का किरदार निभाया था उसका नाम सचिन पिलगांवकर था. आपको बता दें कि वह बच्चा शुरू में डायरेक्टर की पहली पसंद नहीं था लेकिन  मीना कुमारी की सिफारिश पर इस बालक का ऑडिशन हुआ और पहले ही शॉर्ट में लीड रोल के लिए उन्हें चुन लिया गया.

जीता नेशनल अवॉर्ड

फिल्म में मीना कुमारी इस बालक को बेटे की तरह प्यार करती और बहुत कुछ सिखाती भी थी. फिल्म में यह बच्चा धर्मेंद्र जैसे दिग्गज एक्टर पर भारी पड़ा. मात्र 10 साल की उम्र में एक्टर ने नेशनल अवार्ड जीता. बचपन से ही अभिनेता सचिन पिलगांवकर की एक्टिंग शानदार थी. अभिनेता ने बाद में ‘तूतू मै’ में टीवी सीरियल में दिखाई दिए. इसके अलावा कई हिट फिल्मों का हिस्सा भी रह चुके हैं.

सचिन पिलगांवकर के बारे में

सचिन पिलगांवकर, जिन्हें अक्सर उनके पहले नाम सचिन के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता, निर्देशक, गायक और निर्माता हैं. मराठी फिल्म, हा माझा मार्ग एकला (1962) में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने एक बाल कलाकार के रूप में लगभग 65 फिल्मों में काम किया, और गीत गाता चल (1975), बालिका बधु (1976), अंखियों के झरोखों से (1978) और नदिया के पार (1982) जैसी फिल्मों का हिस्सा बने, जो सभी सफल रहे। उन्होंने हिंदी, मराठी और भोजपुरी सिनेमा में भी काम किया है. इतना ही नहीं, उन्होंने कई हिट मराठी फिल्मों का निर्देशन भी किया.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST