<
Categories: मनोरंजन

Dharmendra Net Worth: कितनी है धर्मेंद्र की कुल संपत्ति? पीछे छोड़ गए करोड़ों की दौलत, फार्महाउस में पहली पत्नी संग रहते थे दिग्गज एक्टर

Dharmendra Net Worth: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र इस दुनिया को अलविदा कहकर जा चुके हैं. एक्टर अपने पीछे करोड़ों की नेटवर्थ छोड़ गए हैं. आइए आपको उनकी नेटवर्थ बताते हैं.

Dharmendra Net Worth: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. एक्टर लंबे समय से बीमार चल रहें थे. धर्मेंद्र के जाने से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. फैंस को यकीन नहीं हो रहा कि उनके पसंदीदा एक्टर अब उनके बीच नहीं रहे. 89 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव थे. उनकी आखिरी फिल्म अगले महीने रिलीज होने वाली है. धर्मेंद्र ने दशकों तक इंडस्ट्री पर राज किया और अपनी मेहनत से करोड़ों की दौलत कमाई.

कितनी है नेटवर्थ

धर्मेंद्र ने अपनी मेहनत और टैलेंट से अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उनकी फिल्म लोगों को बहुत पसंद की गई. एक रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र के पास ₹450 करोड़ (US$4.5 बिलियन) की प्रॉपर्टी थी. उनके पास करोड़ो की प्रॉपर्टी थी. वह अपने फार्महाउस में रहते थे. जहां से वह अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करते थे.

कैसा था फार्महाउस?

धर्मेंद्र का फार्महाउस बहुत शानदार था. यह लोनावाला खंडाला में 100 एकड़ में फैला हुआ था. इसमें सारी सुख-सुविधाएं थी. धर्मेंद्र वहां खेती भी करते थे. जिसकी झलक वे अक्सर अपने फैंस को दिखाते रहते थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मेंद्र के शानदार फार्महाउस की कीमत करीब 120 करोड़ रुपये आंकी गई है. धर्मेंद्र के बेटे बॉबी ने एक बार बताया था कि धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ फार्महाउस पर रहते थे. बॉबी ने कहा कि “लोगों को लगता है कि मेरे पापा फार्महाउस पर अकेले रहते है. यह सच नहीं है. मेरी मां भी उनके साथ रहती है. वे दोनों खंडाला में रहते है. मम्मी-पापा साथ में है. मेरे मम्मी-पापा को फार्महाउस पर रहना बहुत पसंद है. वे अब बूढ़े हो गए है. उन्हें वहां आराम महसूस होता है. वहां का मौसम और खाना अच्छा है.”

उन्हें लग्जरी कारों का शौक था

धर्मेंद्र के पास कई लग्जरी कारें भी थीं. उनके कलेक्शन में मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास, मर्सिडीज-बेंज SL500 और लैंड रोवर रेंज रोवर जैसी महंगी कारें शामिल है. लेकिन उनकी पसंदीदा कार 65 साल पुरानी फिएट थी.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

IND VS WI: गंभीर को नहीं समझ आया वेस्टइंडीज का मास्टर प्लान? 249 रन बनाकर भी हारी टीम इंडिया; इन 3 कारणों से पलटा मैच

IND VS WI:. वेस्टइंडीज़ ने 250 रन का टारगेट चेज़ किया, जो ओवरऑल T20I हिस्ट्री…

Last Updated: October 10, 2026 09:03:17 IST

CJP Jantar Mantar Protest: स्कूल, बैंक, बाजार या शराब…आज क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद? जानें यहां

Delhi CJP Protest What’s Open and Closed: CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी…

Last Updated: October 10, 2026 08:59:36 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, गाड़ी में तेल भरवाने से पहले देखें 10 शहरों की लिस्ट

UP Petrol Diesel Price Today 10 Oct 2026: यूपी में आज पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट…

Last Updated: October 10, 2026 08:45:28 IST

Aaj ka Mausam 10 October 2026: सर्दी की दस्तक के बीच आसमान से बरसेगी आफत! यूपी-दिल्ली समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update 10 October 2026: मौसम विभाग ने जोधपुर, कोटा, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा, अलवर,…

Last Updated: October 10, 2026 08:26:36 IST

Jantar Mantar Gen Z Protest: दिल्ली जाने का है प्लान? 250 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट

Jantar Mantar Gen Z Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले रेलवे ने 250 से ज्यादा…

Last Updated: October 10, 2026 08:17:18 IST