<
Categories: मनोरंजन

हेमा मालिनी नहीं इस एक्ट्रेस के दीवाने थे धर्मेंद्र, मीलों चलकर रोजाना मीलों पैदल चलकर देखी थी फिल्म

आज सुपरस्टार धर्मेंद्र कुमार भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वे आज भी लोगों के मन में जिंदा हैं. ये तो सभी जानते हैं कि धर्मेंद्र हेमा मालिनी के दीवाने थे लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके अलावा वे एक और एक्ट्रेस के दीवाने थे.

Dharmendra Suraiya Story: बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्में और उनकी बहुत सी बातें आज भी लोगों के जहन में हैं. उनकी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा हमेशा लोगों के जहन में रहने वाला है. एक दौर था जब एक एक्ट्रेस की एक्टिंग धर्मेंद्र को बहुत पसंद आई थी कि वे लगातार 40 दिनों तक रोज मीलों चलकर उनकी फिल्म देखने जाया करते थे. इसके बाद उन्होंने भी फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाने का सपना देखा. इसके बाद उन्होंने मेहनत और संघर्ष से मुंबई में बड़ा नाम कमाया.

बॉलीवुड में धर्मेंद्र को धरम पाजी के नाम से भी जाना जाता है. वे अपनी एक्टिंग, आवाज और स्मार्ट लुक के कारण चर्चा में रहते थे. उनकी एक्टिंग के दीवानों की लिस्ट काफी लंबी है. उनके फैंस में बच्चों से लेकर बड़े और बूढ़े भी शामिल हैं. कहा जाता है कि उनके पिता एक हेडमास्टर थे और उनकी मां हाउसवाइफ थीं. 

फिल्म में काम करने का सपना

धर्मेंद्र जब फगवाड़ा कॉलेज में पढ़ रहे थे तब वे बस में बैठकर अकसर फिल्म देखने जाते थे. कई बार जब बस नहीं मिलती थी, तो वो पैदल चलकर सुरैया की फिल्म देखने पहुंच जाते. उन्होंने एक्ट्रेस सुरैया के कारण फिल्म दिल्लगी 40 बार देखी थी. इसके बाद उन्होंने तय किया कि वे भी एक्टर बनेंगे. 

भूखे पेट बिताए दिन

धर्मेंद्र जब कॉलेज में थे, तो उन्हें अचानक एक दिन पता चला कि फिल्म फेयर मैगजीन एक्टर्स के तौर पर नए चेहरों की तलाश में है. इसके बाद उन्होंने टैलेंट हंट के लिए अपना नाम भी भेज दिया. उन्होंने न सिर्फ इसमें हिस्सा लिया बल्कि वे विजेता भी बने. इसके बाद वे मुंबई गए, जहां उनकी राह मुश्किल थी. शुरुआत में उन्हें काम मिलने में बहुत मुश्किल हुई और वे स्टूडियोज के लगातार चक्कर काटते रहे. उससे भी ज्यादा मुश्किल था मुंबई में बिना पैसों के गुजारा करना. उन्होंने कई दिन भूख में ही काटे.

1960 से बदली जिंदगी

इसके बाद उन्हें साल 1960 में अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे में काम मिला. उनकी पहली हिट फिल्म फूल और पत्थर थी. इसके बाद धर्मेंद्र दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करने लगे. वे खुद तो एक्टर बने ही साथ ही उनके बेटे भी एक्टर बने. वर्तमान समय में बेटे और बेटियां ही नहीं उनके पोते भी एक्टर्स हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

थकान, कमजोरी या सीने में दर्द… इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें अनदेखा, वरना पड़ सकते लेने के देने

Bad Cholesterol Alert: हमारे शरीर में 2 तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है गुड और बैड…

Last Updated: March 31, 2026 23:10:36 IST

UP Toll Tax: कल से बदल जाएंगी टोल टैक्स की दरें, यूपी में सफर करने से पहले जान लें कितनी ढीली करनी पड़ेगी जेब

UP Toll Tax Increase: यूपी में बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना…

Last Updated: March 31, 2026 23:02:00 IST

Trump Popularity: इतिहास में पहली बार! अमेरिका में ट्रंप की रेटिंग धड़ाम से गिरी नीचे, बने सबसे ‘अलोकप्रिय’ राष्ट्रपति

Donald Trump Approval Rating: AF पोस्ट के हालिया विश्लेषण ने अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा…

Last Updated: March 31, 2026 22:32:42 IST

PBKS vs GT: 1 ओवर में फेंकी 11 गेंदे, 12 मिनट में पूरा किया स्पेल, अर्शदीप सिंह का घटिया ओवर

Arshdeep singh Last Over: आईपीएल 2026 में 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस…

Last Updated: March 31, 2026 21:55:29 IST

West Bengal Election 2026: जब एक कम्युनिस्ट नेता के कदमों में थी दिल्ली की सत्ता, फिर क्यों पीछे हट गए ज्योति बसु?

West bengal election 2026: पीएम की कुर्सी सामने थी, पर उन्होंने पार्टी के आदर्शों को…

Last Updated: March 31, 2026 21:51:52 IST

Muzaffarpur Murder Case: 20 लाख के झगड़े… रालोजपा नेता की हत्या में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने उगले राज़

Bihar Crime News: प्रॉपर्टी डीलर और रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह (45) की हत्या कर दी…

Last Updated: March 31, 2026 21:32:25 IST