Dhinchak Pooja Pregnancy: ढिंचैक पूजा ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप वीडियो शेयर कर प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी है. वीडियो में उन्होंने 'बेबी बॉय' का संकेत दिया, जिसके बाद फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगीं.
Dhinchak Pooja Pregnancy: सोशल मीडिया पर अपने गाने ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ से मशहूर हुईं ढिंचैक पूजा एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह उनका कोई नया गाना नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी है. दरअसल, ढिंचैक पूजा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की है. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने जल्द बेटे के जन्म का भी संकेत दिया है.
ABP की रिपोर्ट के मुताबिक, ढिंचैक पूजा ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह उनके बेबी शॉवर यानी गोद भराई की रस्म का है. वीडियो की शुरुआत में पूजा गुलाबी रंग के कपड़ों में नजर आती हैं. उनके हाथ में एक गुब्बारा है, जिस पर ‘बेबी बॉय’ लिखा हुआ है. वीडियो की दूसरी तस्वीर में वह अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं. इस दौरान उनके हाथ में एक स्टिकर भी दिखाई देता है, जिस पर ‘आई लव माय मम्मी’ लिखा है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ढिंचैक पूजा का बेबी जल्द आने वाला है.’ उनके इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
ये भी पढ़ें : Ramayana Box Office Collection: रामायण का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, सिर्फ 6 दिन में कमाए 823 करोड़, तोड़ा ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड
आपको बता दें कि ढिंचैक पूजा ने इसी साल मई में सिंगर यवान के साथ अपनी शादी का ऐलान किया था. शुरुआत में कई लोगों को लगा था कि यह शादी उनके किसी नए म्यूजिक वीडियो का प्रचार है. हालांकि, पूजा ने बाद में साफ कर दिया था कि उनकी शादी बिल्कुल असली है और यह किसी म्यूजिक वीडियो का हिस्सा नहीं है.
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में पूजा ने बताया था कि उनकी मुलाकात यवान से ऑनलाइन हुई थी. कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अपने माता-पिता की सहमति से शादी कर ली. उन्होंने बताया कि दोनों ने बेहद निजी तरीके से अपने नए जीवन की शुरुआत की थी.
ये भी पढ़ें : Ranveer Singh: दिवाली पर रणवीर सिंह के घर पसरा मातम, एक्टर के बेहद करीबी शख्स की मौत
Nvidia के शेयरों में गिरावट के बीच Netweb Technologies का शेयर 8.31% चढ़ा. मजबूत Q2…
Railway Track Video Viral: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में दिवाली के दिन रेलवे ट्रैक पर खड़े…
Chhath Puja 2026 कब है? जानें 13 नवंबर को नहाय-खाय, 14 नवंबर को खरना, 15…
Cochin Shipyard Share Price: सरकारी कंपनी कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) के शेयरों में बुधवार, 11…
DR Congo News: कांगो की सैन्य अदालत ने विद्रोहियों से लड़ाई के दौरान मोर्चा छोड़ने…
Caught On CCTV: महाराष्ट्र के पनवेल में नाकाबंदी के दौरान तेज रफ्तार कार ने पुलिसकर्मी…