<
Categories: देश

Caught On CCTV: पनवेल में पुलिसकर्मी पर कार से जानलेवा हमला! टक्कर मारकर बोनट पर घसीटता रहा ड्राइवर, CCTV से खुल सकता है बड़ा राज

Caught On CCTV: महाराष्ट्र के पनवेल में नाकाबंदी के दौरान तेज रफ्तार कार ने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी. चालक उसे बोनट पर घसीटते हुए फरार होने की कोशिश करने लगा.

Caught On CCTV: महाराष्ट्र के पनवेल से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां नाकाबंदी के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिसकर्मी कार के बोनट पर जा गिरा. इसके बाद भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और पुलिसकर्मी को कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया. इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है.

नाकाबंदी के दौरान पुलिसकर्मी को मारी टक्कर

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पनवेल में पुलिस की टीम नियमित जांच के लिए नाकाबंदी कर रही थी. इसी दौरान एक कार तेज रफ्तार से वहां पहुंची. ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी ने कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी ओर बढ़ा दी और उसे टक्कर मार दी. हालांकि, इंडिया न्यूज इस मामले की पुष्टि नहीं करता है. 

बोनट पर गिरा पुलिसकर्मी

टक्कर लगने के बाद पुलिसकर्मी कार के बोनट पर जा गिरा. हैरानी की बात यह रही कि चालक ने इसके बाद भी गाड़ी नहीं रोकी. वह पुलिसकर्मी को बोनट पर घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गया. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

ये भी पढ़ें:  Caught on CCTV: ग्राहक बनकर आए चोरों को दुकानदार दिखाता रह गया अंगूठियांसामने से ही लेकर फरार हुए 2.5 तोला गोल्ड; वीडियो वायरल

पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

इस घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा और नाकाबंदी के दौरान बढ़ते खतरे को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पुलिसकर्मी की चोटों और आरोपी चालक के खिलाफ की गई कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि सामने आना बाकी है. मामले में आगे की जांच से घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी.

ये भी पढ़ें: Caught on Camera: मुंबई पुलिस क्वार्टर में ब्लास्ट से मचा हड़कंप, धमाकों के बाद भीषण आग; देखें वीडियो

डिस्क्लेमर: इंडिया न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में दिखाई दे रहे दृश्य और उसमें किए जा रहे दावों की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. यह खबर सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की गई है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Cochin Shipyard: कमाई बढ़ी फिर भी आधा रह गया मुनाफा, जानें निवेशकों को कब मिलेगा 3 रुपये का डिविडेंड

Cochin Shipyard Share Price:  सरकारी कंपनी कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) के शेयरों में बुधवार, 11…

Last Updated: November 11, 2026 13:18:32 IST

अपने ही देश के 66 सैनिकों को मौत की सजा क्यों सुना रहा ये देश? जानें क्या है पूरा मामला

DR Congo News: कांगो की सैन्य अदालत ने विद्रोहियों से लड़ाई के दौरान मोर्चा छोड़ने…

Last Updated: November 11, 2026 13:10:54 IST

पहले गला घोटा फिर कपड़े उतार कर गन्ने के खेत में…, मैरिटल अफेयर के शक में दरिंदा बना पति; पुलिस जांच में पलट गया पूरा मामला

Punjab Crime:  हत्या कथित तौर पर उसके पति, जहादुर इस्लाम ने की जो पश्चिम बंगाल…

Last Updated: November 11, 2026 12:55:03 IST

HDFC Defence Fund Portfolio: BEL, HAL में सबसे ज्यादा निवेश, जानिए अक्टूबर में कौन से शेयर खरीदे

HDFC Defence Fund ने अक्टूबर में BEL समेत 5 कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाई और 3…

Last Updated: November 11, 2026 12:39:49 IST

Sanju Samson Birthday: फेसबुक पर एक ‘Hi’ से शुरू हुई प्रेम कहानी, पांच साल बाद चारुलता से रचाई शादी

Sanju Samson Love Story: संजू सैमसन और चारुलता रमेश की पहली बातचीत फेसबुक पर हुई…

Last Updated: November 11, 2026 12:22:45 IST

ONGC का अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड भुगतान, निवेशकों को हर शेयर पर मिलेंगे ₹8

ONGC के ₹8 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड के लिए 11 नवंबर शेयर खरीदने का आखिरी…

Last Updated: November 11, 2026 12:24:23 IST