<
Categories: मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर आया बवंडर, ‘पुष्पा 2’ से ‘KGF 2’ तक के टूटे रिकॉर्ड, 200 करोड़ का आंकड़ा पार

Dhurandhar 2 Box office: रणवीर सिंह अभिनीत 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इसने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. दूसरे दिन भी फिल्म का जलवा बरकरार रहा. जानें कितनी हुई कमाई.

Dhurandhar 2: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए हुए है. ऐस लग रहा है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास के कई रिकॉर्ड को बौना साबित कर सकती है. ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली थी. यही नहीं, दूसरे दिन भी फिल्म ने ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को धराशाई कर दिया है. चलिए जानते हैं फिल्म ने बीते दिन 20 मार्च को कितना कलेक्शन किया. 

फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की?

‘धुरंधर 2’ ने बीते दिन शुक्रवार यानी 20 मार्च को बॉक्स ऑफिस 80.72 करोड़ रुपये कमाए. वहीं,  इसने रिलीज के पहले दिन यानी कि 19 मार्च को 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे. यह संकेत दे रहा है कि वीकएंड पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा सकती है. अब यह देखना दिलचस्प होगा.

पेड प्रीव्यू में दिखाया कमाल

दर्शकों का फिल्म के प्रति उत्साह देखकर मेकर्स ने रिलीज से एक दिन पहले ‘धुरंधर 2’ का पेड प्रीव्यू रखा था. इसका जबरदस्त रिस्पांस मिला. फिल्म ने उसी दिन 43 करोड़ रुपये कमा लिए थे. इसी से निर्माताओं को अंदाजा हो गया था यह फिल्म इतिहास रचने वाली है. 

क्या है फिल्म की कुल कमाई?

‘धुरंधर 2’ की कुल कमाई की बात करें, तो इसने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 240.29 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. आपको बता दें कि ये सिर्फ दो दिनों का कलेक्शन हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. 

इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘धुरंधर 2’ ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इसने ‘पुष्पा 2’ के दूसरे दिन के हिंदी कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. आपको बता दें कि ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन ने दूसरे दिन 56.9 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि ‘धुरंधर 2’ ने 80.72 करोड़ रुपये कमाए. वहीं शाहरुख खान की ‘जवान’ ने भी दूसरे दिन 46.23 करोड़ रुपये कमाए थे. इस फिल्म ने सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ 2’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जहां इसने पहले वीकेंड में करीब 264 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं धुरंधर 2 ने इससे आगे निकलते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है. 

क्या है फिल्म का बजट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ का बजट लगभग 250 से 300 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है. मात्र दो दिनों में ही ये रिकॉर्ड टूटता नजर आ रहा है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

IND vs NZ: टीम इंडिया के सिलेक्शन में फंसा बड़ा पेंच! इन 3 खिलाड़ियों ने बढ़ाई BCCI की टेंशन, टीम के ऐलान में देरी

IND VS NZ: रिपोर्ट में कहा गया है कि जब प्रसिद्ध कृष्णा रिहैब के लिए…

Last Updated: October 14, 2026 12:46:18 IST

Jharkhand Crime: ठीक होने के लिए कराई पूजा, फिर कुल्हाड़ी से काट डालीं दो बहनें; 15 KM पैदल चलकर थाने पहुंचा भाई

Jharkhand Crime: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 14, 2026 12:31:41 IST

Bigg Boss 20 में हाथापाई! गुल्लू और नकुल का जोरदार झगड़ा, कौन होगा शो से बाहर? एल्विश ने सुनाई खरीखोटी

Bigg Boss 20: हाल ही में बिग बॉस 20 में गुल्लू और नकुल धुल के…

Last Updated: October 14, 2026 12:27:13 IST

IND vs WI 4th T20I Weather Report: हैदराबाद में बारिश का कितना खतरा, ओस बनेगी गेम चेंजर?

IND vs WI 4th T20I Weather Report: हैदराबाद में भारत-वेस्टइंडीज मैच के दौरान कैसा रहेगा…

Last Updated: October 14, 2026 12:15:00 IST

जालोर के ऐलाना गाँव में सरपंच उम्मीदवार भावना कुमारी माली ने बताईं विकास प्राथमिकताएँ

पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश कुमार माली की पुत्री एवं बीए की छात्रा भावना ने…

Last Updated: October 14, 2026 11:52:23 IST