<
Categories: मनोरंजन

Dhurandhar 2 Box Office Day 6: 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है धुरंधर 2! 6 दिन में तोड़े इतने रिकॉर्ड?

Dhurandhar 2 Box Office Day 6: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 हर घंटे एक नया रिकॉर्ड बना रही है. पहले पांच दिनों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद छठे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली. हालांकि, इस गिरावट के बावजूद बॉक्स ऑफ़िस पर रणवीर सिंह का दबदबा बरकरार है. अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली कांतारा को भी इसने पीछे छोड़ दिया है और 1000 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ रही है. 'धुरंधर: द रिवेंज' अपनी रिलीज़ के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. सिर्फ़ पेड प्रीव्यू से ही 48 करोड़ रुपए कमाने के बाद फिल्म ने वीकेंड पर जबरदस्त परफ़ॉर्मेंस देकर इतिहास रच दिया. अब, यह हफ्ते के दिनों में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने अहम 'सोमवार टेस्ट' सफलतापूर्वक पास कर लिया है. इसकी कमाई से ही पता चल रही है कि फिल्म ने अच्छी खासी तगड़ी कमाई की है.

Dhurandhar 2 Box Office Day 6: ‘धुरंधर: द रिवेंज‘ अपनी रिलीज़ के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. सिर्फ़ पेड प्रीव्यू से ही 48 करोड़ रुपए कमाने के बाद फिल्म ने वीकेंड पर जबरदस्त परफ़ॉर्मेंस देकर इतिहास रच दिया. अब, यह हफ्ते के दिनों में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने अहम ‘सोमवार टेस्ट’ सफलतापूर्वक पास कर लिया है. इसकी कमाई से ही पता चल रही है कि फिल्म ने अच्छी खासी तगड़ी कमाई की है.

इसका टशन लोगों को काफी पसंद आया और फिल्म के डायलॉग अब लोगों के जुबां से सुनने को भी मिल रहे हैं. फिल्म के कई सीन पर सोशल मीडिया पर रील भी देखने को मिल रही है. यहां पर आपके लिए धुरंधर 2 फिल्म की अब तक और 6वें दिन की कमाई के बारे में बताने जा रहे हैं.

धुरंधर 2 की पांच दिनों की कमाई

धुरंधर: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से अपना दबदबा बना लिया है. रिलीज़ के पांच दिन पूरे होने के बाद फिल्म ने सभी को हैरान कर दिया है. दिलचस्प बात यह है कि यह अपनी पिछली फिल्म से भी ज्यादा शानदार प्रदर्शन कर रही है. असल बॉक्स ऑफिस आँकड़ों की बात करें तो फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ रुपए और अपने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपए कमाए. दूसरे दिन इस फिल्म ने 80.72 करोड़ रुपए की कमाई की. फिर तीसरे दिन इस मूवी ने बेहतरीन 113 करोड़ रुपए जमा किए और चौथे दिन मे इसने शानदार प्रदर्शन करते हुए 114.85 करोड़ रुपए की ताबड़तोड़ कमाई कर डाली. सोमवार को पांचवे दिन फिल्म ने 65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. नतीजतन, इन पांच दिनों में भारत में इसकी कुल कमाई 519.12 करोड़ तक पहुंच गई है.

धुरंधर 2 फिल्म का Day 6 पर असर

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ हफ्ते के दिनों में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk द्वारा बताए गए शुरुआती रुझानों के अनुसार, फिल्म ने छठे दिन रात करीब 9:45 बजे तक 47.19 करोड़ की कमाई कर डाली. करीब 19,258 शोज के साथ फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जबकि औसत ऑक्यूपेंसी 35.4% दर्ज की गई है.

‘धुरंधर 2’ का दुनिया भर में प्रदर्शन

इसकी पूरी दुनिया भर में प्रदर्शन की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के सिर्फ पांच दिनों के भीतर ही दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है. Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 210.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इस सीक्वल ने दुनिया भर में 919 करोड़ रुपये की कमाई की है और अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में ऊपर चढ़ते हुए ‘कांतारा चैप्टर 1’ के 852.36 करोड़ रुपये के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है. फाइनल नंबर इससे अधिक भी हो सकते हैं.

अस्वीकरण: फिल्म के बॉक्स ऑफिस के आंकड़े Sacnilk से लिए गए हैं. अंतिम आंकड़े रात 10:30 बजे के बाद अपडेट किए जाते हैं.

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Recent Posts

सोनभद्र में नई कार की खुशी मातम में बदली, बच्चों की झूठी चीख सुन शख्स की बेरहमी से पिटाई और गाड़ी के उड़ाए परखच्चे!

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,…

Last Updated: March 25, 2026 09:20:35 IST

पिघले हुए प्लास्टिक से ढका बदन, Urfi Javed ने ‘बैकलेस लीफ़’ ड्रेस पहनकर पार की बोल्डनेस की हदें, वायरल हुआ वीडियो!

अपनी बोल्डनेस और अनोखे आउटफिट्स के लिए मशहूर ऊर्फी जावेद ने एक बार फिर साबित…

Last Updated: March 25, 2026 09:01:05 IST

Ram Navami 2026: अष्टमी और नवमी कब है? कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और सही समय, पूजन विधि और जरूरी नियम

Chaitra Navratri Ashtami Navami: चैत्र नवरात्र की अष्टमी और नवमी की तीथी को लेकर बहुत…

Last Updated: March 25, 2026 07:45:53 IST

हर तरफ लाश ही लाश…, करोल बाग में भयानक सड़क हादसा; डबल डेकर बस पलटने से मचा हड़कंप

Karol Bagh Bus Accident: हादसे की खबर मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें…

Last Updated: March 25, 2026 07:55:16 IST

बिहार से लेकर दिल्ली तक…18 राज्यों में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम?

Aaj Ka Mausam 25 March: देश के कई राज्यों में मार्च के आखिरी सप्ताह में…

Last Updated: March 25, 2026 07:39:40 IST

शिक्षा के नाम पर करोड़ों का धंधा, लखनऊ के CMS स्कूल ने किताबों पर मचाई लूट,क्या शिक्षा अब सिर्फ अमीरों के लिए है?

लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल (CMS) के एक अभिभावक ने सोशल मीडिया पर किताबों की…

Last Updated: March 25, 2026 08:50:51 IST